उत्तर प्रदेश : नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया बलात्कार

मुजफ्फरनगर : जिले के कुटेसरा गांव में दो युवकों ने बंदूक का भय दिखाकर 14 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने आज बताया कि लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी कल उस समय पीड़िता के घर में घुस आए जब परिवार के अन्य सदस्य […]
मुजफ्फरनगर : जिले के कुटेसरा गांव में दो युवकों ने बंदूक का भय दिखाकर 14 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया.
पुलिस ने आज बताया कि लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी कल उस समय पीड़िता के घर में घुस आए जब परिवार के अन्य सदस्य वहां मौजूद नहीं थे.
उन्होंने बताया कि इस संबंध में दो युवकों साकिब और राकिब के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जो फरार हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लड़की को इस घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की कथित रूप से धमकी दी. पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




