लालू की बेटी के बारे में मोदी का बयान निहायत शर्मनाक : आजम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ काबीना मंत्री मुहम्मद आजम खां ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी के बारे में दिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथित बयान को आज निहायत शर्मनाक और महिलाओं के प्रति अपमानजनक करार दिया. खां ने यहां ‘जंग-ए-आजादी में उर्दू अखबारात का किरदार और मौलाना मुहम्मद […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ काबीना मंत्री मुहम्मद आजम खां ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी के बारे में दिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथित बयान को आज निहायत शर्मनाक और महिलाओं के प्रति अपमानजनक करार दिया.
खां ने यहां ‘जंग-ए-आजादी में उर्दू अखबारात का किरदार और मौलाना मुहम्मद अली जौहर’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी के अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि आज जबान इतनी गंदी हो गयी है कि मुल्क का प्रधानमंत्री भी किसी पर तंज करने के लिये उसकी बेटी को ‘सेट’ करने की बात कहने लगा है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव की एक रैली में राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी के बारे में जो टिप्पणी की है वह निहायत शर्मनाक और महिलाओं के प्रति अपमानजनक है. इसकी जितनी निन्दा की जाए, कम है. यह सिर्फ लालू यादव की बेटी की बात नहीं है, बल्कि मुल्क की तमाम ख्वातीन से जुडी बात है.
मोदी ने गत रविवार को पटना में एक चुनावी रैली में लालू पर तंज करते हुए कथित रुप से कहा था कि अपने परिवार की सत्ता का विस्तार करने के लिये राजद प्रमुख ने पहले लोकसभा चुनाव में अपनी ‘बेचारी बेटी को सेट’ करने की कोशिश की और अब वह पढाई में कमजोर अपने युवराज की किस्मत विधानसभा चुनाव में आजमा रहे हैं.
खां ने शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेता सुधीन्द्र कुलकर्णी तथा जम्मू-कश्मीर के एक विधायक का मुंह काला किये जाने की हरकतों पर कहा कि हिन्दुस्तान का नक्शा बनाकर उस पर मुसलमान लिख दो और फिर उस पर कालिख पोत दो. सभी मुसलमानों के मुंह पर कालिख लग जाएगी. हालांकि पूरा हिन्दुस्तान ऐसी सोच नहीं रखता है. कुछ लोग ही माहौल को गंदा कर रहे हैं. गोवध के बारे में उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि किसी भी चीज का वध ना हो, चाहे वह भैंसा या मुर्गा ही क्यों न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




