ऑनर किलिंग : प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन को गोली मारी

Published at :23 Oct 2015 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
ऑनर किलिंग : प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन को गोली मारी

मेरठ : शहर में प्रेम विवाह करने पर भाई ने बहन को गोली मार दी. गंभीर अवस्था में बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाना लिसाडी गेट प्रभारी रविन्द्र यादव ने शुक्रवार को बताया कि लिसाडी गेट क्षेत्र के समरगार्डन कालोनी निवासी सिराजुद्दीन की पुत्री हिना (33) ने परिवार वालों की इच्छा के […]

विज्ञापन

मेरठ : शहर में प्रेम विवाह करने पर भाई ने बहन को गोली मार दी. गंभीर अवस्था में बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाना लिसाडी गेट प्रभारी रविन्द्र यादव ने शुक्रवार को बताया कि लिसाडी गेट क्षेत्र के समरगार्डन कालोनी निवासी सिराजुद्दीन की पुत्री हिना (33) ने परिवार वालों की इच्छा के खिलाफ करीब 10 साल पहले पडोस के ही अमजद नामक युवक से कोर्ट मैरिज की थी.

बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को किसी बहाने से हिना के भाई इंतजार ने उसे घर बुलाया. जब वह घर आ रही थी तो रास्ते में ही इंतजार और उसके साथियों ने उसे पकड़ लिया और इंतजार ने हिना की गर्दन से तंमचा सटा कर गोली मार दी. घटना के बाद इंतजार और उसके दोनों साथी मौके से फरार हो गए. अस्पताल में भर्ती हिना के बयान के आधार पर पुलिस ने इंतजार और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola