ePaper

मथुरा में जन्मा दो सिर वाला बच्चा

Updated at : 04 Aug 2015 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
मथुरा में जन्मा दो सिर वाला बच्चा

मथुरा : जिले में आज एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया जिसकी दो गर्दन और दो सिर थे. कुछ ही घंटे बाद इस बच्चे की मृत्यु हो गई. दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर कोसीकलां कस्बे में स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में सोमवार को देर रात एक बच्चे ने जन्म लिया जिसके दो गर्दन और दो सिर थे. […]

विज्ञापन

मथुरा : जिले में आज एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया जिसकी दो गर्दन और दो सिर थे. कुछ ही घंटे बाद इस बच्चे की मृत्यु हो गई. दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर कोसीकलां कस्बे में स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में सोमवार को देर रात एक बच्चे ने जन्म लिया जिसके दो गर्दन और दो सिर थे.

नर्सिंग होम के संचालक डॉ. निरंजन लाल शर्मा ने बताया कि उस बच्चे के शेष सभी अंग अन्य बच्चों के समान थे, किंतु एक धड़ पर दो गर्दन और उन पर दो सिर थे. उसे एक चेहरे का रंग गोरा और दूसरे का आश्चर्यजनक रूप से काला था.
इस बच्चे को कोसीकलां कस्बे में राठौर नगर निवासी एक महिला ने जन्म दिया था. बच्चा सुबह तड़के तक जिंदा रहा और फिर मर गया. जच्चा पूर्णरूप से स्वस्थ्य है. उसका यह पांचवां बच्चा था. उससे पहले जन्मे चारों बच्चे सामान्य हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola