उत्तर प्रदेश: घर में घुसकर मां और दो बेटियों के साथ दुष्कर्म
Updated at : 10 Jun 2015 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

अमरोहाः उत्तर प्रदेश के हसनपुर क्षेत्र के काला खेड़ा गांव में बलात्कार की एक सनसनी खेज घटना सामने आयी है. पांच लोगों ने घर में घुसकर मां और दो बेटियों के साथ बलात्कार किया. शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी आरोपी बंजारे थे और उनकी तलाश की जा रही है. घटना रात के तकरीबन दो बजे […]
विज्ञापन
अमरोहाः उत्तर प्रदेश के हसनपुर क्षेत्र के काला खेड़ा गांव में बलात्कार की एक सनसनी खेज घटना सामने आयी है. पांच लोगों ने घर में घुसकर मां और दो बेटियों के साथ बलात्कार किया.
शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी आरोपी बंजारे थे और उनकी तलाश की जा रही है. घटना रात के तकरीबन दो बजे की है. पुलिस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि मां के सामने ही उसकी दोनों बेटियों के साथ बलात्कार किया गया. पांच लोग अंदर थे जबकि उसके कई साथियों ने घर को घेर कर रखा था ताकि कोई अंदर ना जा सके.
पुलिस इसे आपसी रंजिश से भी जोड़कर देख रही है और कई अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है मुरादाबाद के डीआईजी ओंकार सिंह ने इस मामले की जांच के लिए एसी अमरोहा को सौंप दी है. मीडिया में आयी इस खबर के बाद पुलिस पर दबाव भी बन रहा है कि इस मामले की जांच में तत्परता दिखाये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




