दो साधुओं ने किया दिल्ली की महिला से सामूहिक दुष्कर्म

मेरठ : आश्रम घूमने आई एक महिला के इंजीनियर पति को बंधक बना कर, आश्रम के दो सेवादारों ने उससे कथित रुप से सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नंगली तीर्थ की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि दौराला थाना क्षेत्र नंगली आजड गांव में बड़ा तीर्थ स्थल […]
मेरठ : आश्रम घूमने आई एक महिला के इंजीनियर पति को बंधक बना कर, आश्रम के दो सेवादारों ने उससे कथित रुप से सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नंगली तीर्थ की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि दौराला थाना क्षेत्र नंगली आजड गांव में बड़ा तीर्थ स्थल है जहां हर साल पूर्णिमा के मौके पर मेला लगता है. दिल्ली निवासी 35 वर्षीय महिला अपने इंजीनियर पति के साथ एक सप्ताह पहले मेले में आई थी.
उन्होंने बताया, पीडिता का आरोप है कि मेले में चल रहे लंगर में खाना खाने के बाद रास्ते में दो साधुओं ने दंपति को आश्रम में चलने के लिए कहा. आश्रम में दोनों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया. पति के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे मारपीट कर बंधक बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




