चार अज्ञात युवकों ने नवीं की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया

एटा (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश में एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में चार अज्ञात युवकों ने 17 वर्षीय छात्रा के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और उसके गहने लूट लिये. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि एक जून को स्कूल में फीस जमा करने के बाद साइकिल से घर लौट […]
एटा (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश में एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में चार अज्ञात युवकों ने 17 वर्षीय छात्रा के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और उसके गहने लूट लिये. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि एक जून को स्कूल में फीस जमा करने के बाद साइकिल से घर लौट रही नवीं कक्षा की छात्रा को चार अज्ञात युवकों ने अगवा कर लिया.
उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने छात्रा के गहने और उसके पास जो पैसे थे वह भी लूट लिये. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में पीडिता के पिता ने कल शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है और अभियुक्तों का पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




