मुजफ्फरनगर गैंगरेप मामला : पांच जून को आएगा गिरफ्तारी वारंट पर कोर्ट का आदेश
Updated at : 26 May 2015 10:56 PM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : स्थानीय अदालत पांच जून को उस याचिका पर आदेश सुनाएगी जिसमे वर्ष 2013 के दंगों के दौरान 30 साल की एक महिला के सामूहिक बलात्कार के पांच आरेापियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की गई थी. वरिष्ठ अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने दलील दी कि आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी होना […]
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : स्थानीय अदालत पांच जून को उस याचिका पर आदेश सुनाएगी जिसमे वर्ष 2013 के दंगों के दौरान 30 साल की एक महिला के सामूहिक बलात्कार के पांच आरेापियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की गई थी.
वरिष्ठ अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने दलील दी कि आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी होना चाहिए क्योंकि पीड़ित का बयान अदालत में दर्ज हो चुका है.
कार्यवाही बंद कमरे में हुई. ग्रोवर ने मांग की कि यह मामला सुनवाई के लिए सत्र अदालत के पास भेजा जाए.मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्र कुमार ने इस मामले में आदेश के लिए पांच जून की तारीख तय की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




