ePaper

स्वाइन फ्लू के कहर के बीच बर्ड फ्लू की दस्तक : अलर्ट जारी

Updated at : 15 Mar 2015 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के कहर के बीच बर्ड फ्लू की दस्तक : अलर्ट जारी

लखनउ: उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू की मुसीबत बरकरार रहने के बीच बर्डफ्लू के रुप में एक नई आफत आन पडी है और अमेठी में इस फ्लू की पुष्टि के मद्देनजर राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है.मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सभी मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बर्ड […]

विज्ञापन

लखनउ: उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू की मुसीबत बरकरार रहने के बीच बर्डफ्लू के रुप में एक नई आफत आन पडी है और अमेठी में इस फ्लू की पुष्टि के मद्देनजर राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है.मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सभी मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बर्ड फ्लू के असर को न्यूनतम करने के लिये निरोधात्मक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं.

यह अलर्ट विशेषज्ञों की उस चेतावनी के मद्देनजर जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि अमेठी में 350 मुर्गे-मुर्गियों, बत्तखों तथा चूजों की मौत बेहद तीव्र एवियन इंफ्लुएंजा के आक्रमण की तरफ इशारा करती है.

मालूम हो कि अमेठी के चांदगढ तथा सारे का पुरवा गांवों में गत छह-सात मार्च को 350 मुर्गे-मुर्गियों, चूजों तथा बत्तखों की रहस्यमयी बीमारी से मौत हो गयी थी.

विभिन्न जिलों को जारी अलर्ट में कहा गया है कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में स्वास्थ्य विभाग, पशुधन, पंचायती राज तथा नगर विकास विभागों के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त टीम बनायी जाए ताकि बर्डफ्लू पर प्रभावी अंकुश के लिये कार्ययोजना तैयार की जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola