लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 30 मरीज मिले
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं तथा तीन और लोगों के इस संक्रमण से ग्रस्त होने की पुष्टि के साथ इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गयी है.मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसएनएस यादव ने आज यहां बताया कि गोमतीनगर की निवासी कौशल्या (55), दक्षिणी शहर की रहने वाली विमला […]
विज्ञापन
लखनऊ : लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं तथा तीन और लोगों के इस संक्रमण से ग्रस्त होने की पुष्टि के साथ इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गयी है.मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसएनएस यादव ने आज यहां बताया कि गोमतीनगर की निवासी कौशल्या (55), दक्षिणी शहर की रहने वाली विमला द्विवेदी (53) और अलीगंज निवासी मृणाल मजूमदार को कल एच-। एन-। पॉजिटिव पाया गया.
उन्होंने बताया कि इस प्रकार उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गयी है.भारतीय सेना के एक सेवानिवृत्त जवान की नौ जनवरी को स्वाइन फ्लू से मौत हो गयी थी जबकि एक सेवानिवृत्त जवान की पत्नी की इसी संक्रमण से 13 जनवरी को मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










