‘शहर की बेटियों’ ने लिखा प्रधानमंत्री के नाम 100 फुट लंबा पत्र

कानपुर : बेटी बचाओ अभियान के तहत ‘शहर की बेटि���ों’ ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम 100 फुट लंबा पत्र लिखा, जिसमें सुरक्षा, शिक्षा सहित तमाम समस्याओं की ओर प्रधानमंत्री का ध्यान दिलाया. युग दधीचि बेटी बचाओ अभियान के तहत आज शहर के मोतीझील पार्क में शहर की दर्जनों लडकियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र […]
कानपुर : बेटी बचाओ अभियान के तहत ‘शहर की बेटियों’ ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम 100 फुट लंबा पत्र लिखा, जिसमें सुरक्षा, शिक्षा सहित तमाम समस्याओं की ओर प्रधानमंत्री का ध्यान दिलाया.
युग दधीचि बेटी बचाओ अभियान के तहत आज शहर के मोतीझील पार्क में शहर की दर्जनों लडकियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बेटी बचाओ अभियान के तहत यह 100 फुट लंबा पत्र लिखा। इसमें अपनी सुरक्षा और शिक्षा के लिये तरह तरह के विचार लिखें.
बेटी बचाओ अभियान के संयोजक मनोज सेंगर ने कहा कि शहर की बेटियों की भावनाओं और विचारों को प्रधामंत्री मोदी तक पहुंचाने के लिये सांसद मुरली मनोहर जोशी का सहारा लिया जायेगा ताकि वह कानपुर की इन बेटियों की बात प्रधानमंत्री तक उचित माध्यम से पहुंचा सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










