उप्र को नहीं बनने देंगे ‘मोदी का प्रदेश’ : मुलायम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कन्नौज: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि वह उत्तर प्रदेश को ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेश’ कभी नहीं बनने देंगे. सैंफई से लखनऊ जाते वक्त कुछ देर के लिये यहां पहुंचे सपा मुखिया ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा चाहे कुछ भी कर ले लेकिन उत्तर […]
विज्ञापन
कन्नौज: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि वह उत्तर प्रदेश को ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेश’ कभी नहीं बनने देंगे.
सैंफई से लखनऊ जाते वक्त कुछ देर के लिये यहां पहुंचे सपा मुखिया ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा चाहे कुछ भी कर ले लेकिन उत्तर प्रदेश को कभी ‘नरेन्द्र मोदी का प्रदेश’ नहीं बनने दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश मोदी का नहीं बल्कि सपा का ही होगा.
यादव ने कहा कि प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार सूबे के विकास के लिये जी-जान से जुटी है. विकास कार्यों पर विशेष जोर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कन्नौज समाजवाद के प्रणोता डाक्टर राममनोहर लोहिया की कर्मभूमि है और उसे विकास की दौड में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा. मुख्यमंत्री खुद यहां के विकास कार्यों में रुचि ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










