मथुरा में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म, Video बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी फरार

मथुरा (उप्र) : मथुरा जिला के कोसीकलां कस्बे में एक नर्स के सामूहिक बलात्कार और उसका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कोसीकलां थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष चंद्र ने कहा, ‘शहर की एक पॉश कालोनी के एक निजी अस्पताल के कम्पाउंडर भूमेश ने अपने साथ काम […]
मथुरा (उप्र) : मथुरा जिला के कोसीकलां कस्बे में एक नर्स के सामूहिक बलात्कार और उसका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कोसीकलां थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष चंद्र ने कहा, ‘शहर की एक पॉश कालोनी के एक निजी अस्पताल के कम्पाउंडर भूमेश ने अपने साथ काम करने वाली नर्स को आठ जुलाई को अपने जन्मदिन की पार्टी के बहाने होटल बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया.’
उन्होंने बताया कि इस बीच, वहां मौजूद भूपेश के मित्र कुलदीप ने इस घटना का वीडियो बनाया और फिर उसने भी नर्स के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उन दोनों ने वीडियो के बहाने उसे ब्लैकमेल कर कई बार उसका बलात्कार किया.
चंद्र ने बताया कि इस बीच, कुलदीप के एक अन्य मित्र नरेंद्र ने भी वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर नर्स को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया, लेकिन जब पीड़िता ने उसकी बात नहीं मानी, तो उसने वीडियो वायरल कर दिया.
इसके बाद नर्स ने अपने परिवार वालों को इस घटना की जानकारी दी और शनिवार को तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया. उन्होंने बताया, ‘पीड़िता की चिकित्सकीय जांच करायी गयी है और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है. तीनों आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




