दलित युवती से गैंग रेप, युवक के साथ यौनाचार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2014 6:32 AM
मथुरा:उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दुराचार के दो मामलों में एक दलित युवती के साथ उसी के गांव के छह युवकों द्वारा कथित रूप से गैंग रेप किया गया, जबकि एक अन्य मामले में एक युवक के साथ चार अन्य युवकों ने कथित रूप से अप्राकृतिक यौनाचार किया. एसएसपी नितिन तिवारी ने सोमवार को […]
मथुरा:उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दुराचार के दो मामलों में एक दलित युवती के साथ उसी के गांव के छह युवकों द्वारा कथित रूप से गैंग रेप किया गया, जबकि एक अन्य मामले में एक युवक के साथ चार अन्य युवकों ने कथित रूप से अप्राकृतिक यौनाचार किया.
एसएसपी नितिन तिवारी ने सोमवार को बताया कि जिले के फरह थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की रात एक लड़की के साथ गैंग रेप की घटना में पहले जहां उसकी आयु 14 वर्ष बतायी जा रही थी, लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि वह 18 वर्ष से अधिक आयु की है. उन्होंने बताया कि उन्हें यह जानकारी रिफाइनरी सर्किल के इंचार्ज डॉ अजय पाल शर्मा ने जांच के पश्चात दी.
उन्होंने बताया कि पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्र है तथा उसके दाखिले संबंधी अभिलेखों से उसकी आयु की पुष्टि हो गयी है. उन्होंने बताया कि इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार छह में से पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










