उत्तर प्रदेश में ‘सीबीआई का संयुक्त आयुक्त’ गिरफ्तार, कारोबारी के घर में कर रहा था छापामारी

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मंडी इलाके में एक व्यक्ति कथित रूप से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) का संयुक्त आयुक्त बनकर एक कारोबारी के घर छापेमारी करते पकड़ा गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान आदेश गोयल के रूप में हुई है. […]
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मंडी इलाके में एक व्यक्ति कथित रूप से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) का संयुक्त आयुक्त बनकर एक कारोबारी के घर छापेमारी करते पकड़ा गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान आदेश गोयल के रूप में हुई है. वह व्यापारी के घर पर की गयी छापेमारी के दौरान दो पुलिस कांस्टेबलों को भी साथ लाया था. उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान कई कारोबारी घर के बाहर जमा हो गये और प्रदर्शन करने लगे. उन्होंने उस व्यक्ति के सीबीआइ अधिकारी होने पर संदेह के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी.
इसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन कारोबारियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने कहा कि वह कार में आया था और उसके पास फर्जी पहचान पत्र था. आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










