दो बहनों के साथ हुआ बलात्कार, बेहोशी की हालत में बरामद

Updated:
विज्ञापन
दो बहनों के साथ हुआ बलात्कार, बेहोशी की हालत में बरामद

अलीगढ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले हाथरस क्षेत्र में हफ्ते भर पहले अपहृत दोबहनें बेहोशी की हालत में पायीं गयीं. उनके साथ कथित रुपसे बलात्कार हुआ है.गत 10 जुलाई को वें अलीगढ के दिल्ली गेट स्थित अपने कालेज से वापस लौट रहींथीं. उसी वक्त कथित रूप से दोनों बहनों का अपहरण कर लिया गया. छोटी […]

विज्ञापन

अलीगढ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले हाथरस क्षेत्र में हफ्ते भर पहले अपहृत दोबहनें बेहोशी की हालत में पायीं गयीं. उनके साथ कथित रुपसे बलात्कार हुआ है.गत 10 जुलाई को वें अलीगढ के दिल्ली गेट स्थित अपने कालेज से वापस लौट रहींथीं. उसी वक्त कथित रूप से दोनों बहनों का अपहरण कर लिया गया.

छोटी बहन की उम्र 20 और बड़ी की 23 साल है. वे क्रमश: बीए एवं एमए की छात्रा हैं.उनके पिता ने 10 जुलाई को अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया था।पुलिस ने बताया कि दोनों लडकियां कल हाथरस में बेहोशी की हालत में मिलीं.लडकियों के परिजनों ने कल पुलिस को बताया कि दोनों को कोईनशीली वस्तु खिलाकर अपहरणकर्ताओं ने उनके साथ बलात्कार किया है.

पुलिस प्रवक्ता विनोद पायल ने बताया कि लडकियों का आजअदालत में बयान दर्ज होगा. उसके बाद उन्हें चिकित्सकीय परीक्षणके लिए भेजा जाएगा.पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.गौरतलब है इससे पहले भी बदायूं केस में दो बहनों के साथ बलात्कार किया था.लगातार आती बलात्कार की घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन सकते में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola