उत्तर प्रदेश:महिला से गैंग रेप, निर्वस्त्र शव मिला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2014 7:09 AM
लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बीती रात कुछ लोगों ने एक महिला के साथ कथित रूप से गैंग रेप के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को निर्वस्त्र एक स्कूल में फेंक दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक ए एल बनर्जी ने जांच के […]
लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बीती रात कुछ लोगों ने एक महिला के साथ कथित रूप से गैंग रेप के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को निर्वस्त्र एक स्कूल में फेंक दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक ए एल बनर्जी ने जांच के लिए विशेष टीमें बनायी हैं.
पुलिस ने बताया कि गांव के चौकीदार अनोखेलाल ने मोहनलालगंज थाने को सूचित किया कि गुरुवार सुबह खेतों की ओर जाते समय उसने बालसिंहखेडा गांव के प्राथमिक विद्यालय के निकट महिला का निर्वस्त्र शव देखा. बयान में कहा गया कि मोहनलालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया, ‘घटना की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने लखनऊ जोन के आइजी को मौके पर भेजा तथा शव का पांच डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया है. पैनल में फोरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल होंगे.’
शव ऐसे स्थान से बरामद हुआ है, जिसके निकट ही जबरौली गांव में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन गुरुवार को आये थे. दिलचस्प बात ये है कि क्लिंटन की यात्र के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये थे. पुलिस के मुताबिक अभी तक न तो महिला की शिनाख्त हुई है और न ही अपराधियों का पता चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने बताया कि विद्यालय परिसर में खून बिखरा हुआ था. फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों ने खून के नमूने एकत्र कर लिये हैं. पुलिस घटना के सिलसिले में स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










