मेरठ में घर में घुसकर किशोरी को आग लगाई, हालत गंभीर, सांप्रदायिक तनाव

Updated at : 31 May 2019 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
मेरठ में घर में घुसकर किशोरी को आग लगाई, हालत गंभीर, सांप्रदायिक तनाव

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना दौराला क्षेत्र के गांव में एक किशोरी पर गांव के ही एक युवक ने कथित रुप से केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी. 80 फीसदी जली किशोरी को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के लिए रेफर कर […]

विज्ञापन

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना दौराला क्षेत्र के गांव में एक किशोरी पर गांव के ही एक युवक ने कथित रुप से केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी. 80 फीसदी जली किशोरी को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में किशोरी के परिजन ने गांव के ही एक युवक अनुज के खिलाफ तहरीर दी है. तहरीर दर्ज होने के बाद आरोपी युवक ने खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है. मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है.

इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि घटना के संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार अभी तक की छानबीन में जो जानकारी सामने आई है उसके आधार पर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है.

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दर्ज तहरीर के आधार पर घटना का विवरण देते हुए बताया कि किशोरी बुधवार रात अपने माता-पिता के साथ घर की छत पर सो रही थी. आरोप है कि इस दौरान अनुज पुत्र रामनिवास बोतल में केरोसिन लेकर पहुंचा और किशोरी पर उडे़लकर आग लगा दी.

पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार घटना के हर पहलू और मिले साक्ष्यों के साथ आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दोनों पक्षों के बीच पहले से मुकदमा चला आ रहा है। इस मामले को भी देखा जा रहा है. अभी जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर ही कार्रवाई होगी.

उधर थाना दौराला पुलिस प्रभारी रितेश ने बताया है कि करीब एक वर्ष पूर्व किशोरी का भाई आरोपी की बहन को ले गया था. यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है. तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है. एसओ ने बताया कि मामले की जांच सभी एंगल से की जा रही है.

दुराचार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो : मुकदमा दर्ज

उत्‍तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक विवाहिता के साथ दो लोगों ने कथित रूप से दुराचार कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुभाष चंद्र शाक्य ने शुक्रवार को दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 28 वर्षीय एक महिला 10 अप्रैल को अपने घर में सो रही थी. इसी दौरान गांव के ही नीलेश और श्यामू पाल ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ दुराचार किया इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया. उन्होंने बताया कि लोक लाज के चलते महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं की. दो दिन पहले आरोपियों ने वारदात के दौरान खींचे गए महिला के फोटो और वीडियो वायरल कर दिए, जिसके बाद महिला के पति ने गुरुवार को नीलेश और श्यामू पाल के विरुद्ध मामला दर्ज कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola