ईंट भट्ठे के मालिक सहित 6 अन्य पर नाबालिग मजदूर से दुष्कर्म करने, जलाने का मामला दर्ज

Updated at : 28 May 2019 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
ईंट भट्ठे के मालिक सहित 6 अन्य पर नाबालिग मजदूर से दुष्कर्म करने, जलाने का मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) : जिले में एक ईंट भट्ठे के मालिक और छह अन्य लोगों के खिलाफ कारखाने में एक नाबालिग दलित मजदूर के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और उसे जलाने का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एसएचओ अनिल कापरवान ने कहा कि जिले के एक गांव […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) : जिले में एक ईंट भट्ठे के मालिक और छह अन्य लोगों के खिलाफ कारखाने में एक नाबालिग दलित मजदूर के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और उसे जलाने का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

एसएचओ अनिल कापरवान ने कहा कि जिले के एक गांव में ईंट के भट्ठे पर काम करने वाली 14 वर्षीया लड़की शनिवार को मृत मिली, जिसके बाद उसके माता-पिता ने कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

उन्होंने कहा कि कारखाने के मालिक सहित सात लोगों पर लड़की से बलात्कार करने और उसे आग के हवाले करने का मामला दर्ज किया गया है. एसएचओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि लड़की की मौत जलने और दम घुटने के कारण हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola