मुजफ्फरनगर में चाकू का डर दिखाकर महिला से बलात्कार

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के कुलहेड़ी गांव में 30 वर्षीय महिला से एक गार्डन में चाकू का डर दिखाकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया. महिला का पति इस गार्डन की देखरेख का काम करता है. एसएचओ वीसी तिवारी ने बताया कि महिला के पति द्वारा दर्ज करायीगयी शिकायत के अनुसार, खलील अहमद ने शुक्रवार […]
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के कुलहेड़ी गांव में 30 वर्षीय महिला से एक गार्डन में चाकू का डर दिखाकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया. महिला का पति इस गार्डन की देखरेख का काम करता है.
एसएचओ वीसी तिवारी ने बताया कि महिला के पति द्वारा दर्ज करायीगयी शिकायत के अनुसार, खलील अहमद ने शुक्रवार को गार्डन में चाकू का डर दिखाकर उससे बलात्कार किया.
उन्होंने बताया कि महिला का पति गार्डन की देखरेख करता है और वह वहां अपनी पत्नी के साथ रहता है. पति ने कहा कि जब यह घटना हुई, तब वह वहां मौजूद नहीं था.
अधिकारी ने बताया कि अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वह अभी फरार है. महिला को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










