ePaper

दौसा में धूल भरी आंधी, कोटा-जयपुर में बज्रपात का अलर्ट, मॉनसून की एंट्री से पहले राजस्थान में मौसम ने ली करवट

Updated at : 14 Jun 2021 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
दौसा में धूल भरी आंधी, कोटा-जयपुर में बज्रपात का अलर्ट, मॉनसून की एंट्री से पहले राजस्थान में मौसम ने ली करवट

Weather Forecast News Rajasthan Latest Update:राजस्थान में मॉनसून की एंट्री से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है. राज्य के कई जिलों में मौसम विभाग द्वारा बारिश और बज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दौसा में धूल भरी आंधी शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि यह प्री मॉनसून प्रभाव है, जिसकी वजह से मौसम का मिजाज़ बदला है.

विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मॉनसून की एंट्री से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है. राज्य के कई जिलों में मौसम विभाग द्वारा बारिश और बज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दौसा में धूल भरी आंधी शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि यह प्री मॉनसून प्रभाव है, जिसकी वजह से मौसम का मिजाज़ बदला है.

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि राज्य के श्रीगंगानगर, कोटा, जयपुर, सीकर, दौसा, टोंक में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावनाएं है. विभाग ने लोगों से इस दौरान सतर्क रहने की अपील की है. वहीं दौसा में धूल भरी आंधी शुरू हो गई है.

कल इन जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी- बता दें कि 15 जून को एक बार फिर पश्चिमी राजस्थान की जोधपुर और बीकानेर संभाग में आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. इस दौरान तेज थंडरस्टोर्म, हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दर्ज हो सकती है. अजमेर, जयपुर, भरतपुर कोटा संभाग के जिलों में भी 15-16 जून को थंडरस्टोर्म के साथ तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है. उदयपुर व कोटा संभाग में भी 15-16-17 जून को थंडरस्टोर्म के साथ बारिश का अनुमान है.

बताते चलें कि राजस्थान में 20 जून के बाद ही मॉनसून की एंट्री होगी. राज्य में मॉनसून की एंट्री के बाद लगभग चार दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावनाएं है. भारत में 3 जून को मॉनसून केरल के तटों से टकराया था. इस बार मॉनसून यास तूफान की वजह से दो दिन की देरी से भारत पहुंचा.

Also Read: Rajasthan News: अब बसपा से आए विधायकों ने खोला मोर्चा, अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार पर कही ये बात

Posted By: Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola