ePaper

राजस्थान में School Reopen पर बात फाइनल, लेकिन SOP पर फंस गया पेंच? सरकार ने पांच मंत्रियों को सौंपा जिम्मा

Updated at : 25 Jul 2021 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान में School Reopen पर बात फाइनल, लेकिन SOP पर फंस गया पेंच? सरकार ने पांच मंत्रियों को सौंपा जिम्मा

School Reopen In Rajasthan guidelines: राजस्थान में स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा विभाग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है.. वहीं शिक्षा विभाग के अनाउंसमेंट के बाद एसओपी बनाने को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है. राज्य सरकार ने पांच मंत्रियों के जिम्मे एसओपी बनाने का काम सौॆंपा है.

विज्ञापन

राजस्थान में स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा विभाग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. राज्य में 2 अगस्त से सभी स्कूल खोला जाएगा. वहीं शिक्षा विभाग के अनाउंसमेंट के बाद एसओपी बनाने को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है. राज्य सरकार ने पांच मंत्रियों के जिम्मे एसओपी बनाने का काम सौॆंपा है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को एक मीटिंग हुई. हालांकि इस मीटिंग में एसओपी को लेकर बात नहीं बन सकी. बताया जा रहा है कि क्लास 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खोला गया है, इसलिए सरकार एसओपी बनाने में देर कर रही है.

लंबे समय बाद खुलेगा स्कूल– बता दें कि राजस्थान में कोरोना वायरस (Coronavirus) के पहली लहर के बाद जनवरी में स्कूल खोला गया था, लेकिन दूसरी लहर के आते ही मार्च में स्कूल बंद कर दिया गया था. वहीं अब करीब छह महीने बाद स्कूल खोलने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है.

कैबिनेट मीटिंग के बाद हुआ था फैसला- बताते चलें कि राजस्थान में कैबिनेट मीटिंग के बाद स्कूल खोलने (School Reopen) का फैसला किया गया था. शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने स्कूल खोलने का ऐलान किया था. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि सरकार ने कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद सभी स्कूल खोलने का फैसला किया है.

विपक्ष ने बोला था हमला– वहीं स्कूल खोलने के सरकार के फैसले पर बीजेपी ने हमला बोला था. वसुंधरा सरकार में शिक्षा मंत्री रहे वासुदेव देवनानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सरकार निजी स्कूलों के दबाव में झूक गई है और स्कूल खोल रही है.

Also Read: सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सुलह के प्रयास तेज, आलाकमान ने CM को सुनाया कैबिनेट विस्तार का ‘फॉर्मूला’

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola