ePaper

Sarkari Naukri 2023 : खुशखबरी! आने वाला है 1 लाख सरकारी जॉब, जान लें ये काम की बात

Updated at : 17 Feb 2023 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2023 : खुशखबरी! आने वाला है 1 लाख सरकारी जॉब, जान लें ये काम की बात

Sarkari Naukri 2023 : राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले प्रदेश की गहलोत सरकार ने कहा है कि आगामी वित्त वर्ष में एक लाख और भर्तियां हमारी सरकार करेगी. जानें क्या है ताजा अपडेट

विज्ञापन

Sarkari Naukri 2023 : यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ऐलान किया है कि उनकी सरकार आगामी वित्त वर्ष में एक लाख और भर्तियां करेगी. सीएम गहलोत ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए गुरुवार को यह घोषणा की.

क्या कहा सीएम अशोक गहलोत ने

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 10 फरवरी को बजट पेश करते हुए मैंने वर्तमान प्रक्रियाधीन नियुक्तियों के अतिरिक्त आगामी वित्त वर्ष में भी रिक्त होने वाले पदों पर भर्तियां सुनिश्चित करने की घोषणा की थी. इसी क्रम में अब में आगामी वर्ष एक लाख भर्तियां और करने की घोषणा करता हूं. अपने जवाब में गहलोत राज्य सरकार के वित्तीय प्रबंधन को बहुत ही शानदार बताते हुए कहा कि हमने प्रदेशवासियों को शानदार बजट दिया है.

इस साल होने हैं विधानसभा चुनाव

यहां चर्चा कर दें कि राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सीएम गहलोत के सामने सत्ता में बने रहने की सबसे बड़ी चुनौती है. प्रदेश में अब तक के राजनीतिक हालात की बात करें तो राजस्थान की जनता दूसरा मौका नहीं देती है. अब ऐसे में देखना है कि सूबे की कांग्रेस सरकार लोकलुभावन घोषणा करके दोबारा सत्ता पा सकती है या नहीं…

राजस्थान में कांग्रेस में कलह

राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी कलह से हर कोई वाकिफ है. सरकार बनने के साथ ही राजस्थान में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच शीत युद्ध जारी है. सचिन पायलट अशोक गहलोत से अलग चलकर अपनी चुनावी यात्राएं निकालत नजर आ रहे हैं. इस बीच उनके समर्थक उन्हें सीएम फेस बनाने की मांग कर रहे हैं.

Also Read: राजस्थान में सचिन पायलट होंगे कांग्रेस की ओर से सीएम फेस ? जानें क्यों उठ रहे हैं सवाल

विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने क्या कहा

कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा है कि अगर सचिन पायलट को नेतृत्व देते हैं तो 100% सत्ता रिपीट होती है. जनता अगर ये चाहती है तो होना चाहिए. मैं तो बार-बार कह रहा हूं कि राजस्थान की जनता और युवा चाहती है कि सचिन पायलट अगर कांग्रेस का चेहरा होते तो सरकार दोबारा बन सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola