कांग्रेस के सुलह फॉर्मूला में सचिन पायलट ने फंसाया पेंच? राजस्थान से बाहर नहीं जाना चाहते हैं पूर्व डिप्टी CM!

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Aug 2021 5:24 PM

विज्ञापन

Sachin Pilot latest news: सचिन पायलट से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि पूर्व डिप्टी सीएम अब राजस्थान से बाहर नहीं जाना चाहते हैं. पायलट राजस्थान में ही रहकर काम करना चाहते हैं. हालांकि सचिन पायलट और कांग्रेस आलाकमान की ओर से अभी तक इस पर किसी ने बयान नहीं दिया है.

विज्ञापन

राजस्थान कांग्रेस के भीतर जारी सियासी संकट को सुलझाने में लगी आलाकमान को सचिन पायलट झटका देने के मूड में है. दरअसल, बताया जा रहा था कि पहले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की मांग थी कि उनके लोगों को सत्ता और संगठन में एडजस्ट किया जाए, उसके बाद आलाकमान जो कहेगी वो फैसला माना जाएगा. लेकिन अब खबर आ रही है कि पायलट ने कहा है कि वे राजस्थान की राजनीति ही करना चाहते हैं.

आजतक ने सचिन पायलट से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि पूर्व डिप्टी सीएम अब राजस्थान से बाहर नहीं जाना चाहते हैं. पायलट राजस्थान में ही रहकर काम करना चाहते हैं. हालांकि सचिन पायलट और कांग्रेस आलाकमान की ओर से अभी तक इस पर किसी ने बयान नहीं दिया है.

सुलह में जुटी है कांग्रेस– बता दें कि कांग्रेस पार्टी सचिन पायलट (Sachin Pilot) और अशोक गहलोत के बीच जारी सियासी टशन को खत्म करने में जुटी है. पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी महासचिव अजय माकन राज्य के विधायकों से फीडबैक लेने पहुंचे थे. वहीं इस दौरान माकन ने कहा था कि हाईकमान का फैसला हर कोई मानेगा.

Also Read: पंजाब कांग्रेस में विवाद खत्म होने के बाद इंटरव्यू में बोले कैप्टन अमरिंदर सिंह, ”पार्टी में कोई विवाद नहीं”

कैबिनेट विस्तार संभव– राजस्थान में कैबिनेट विस्तार (Rajasthan Cabinet Vistar) इस हफ्ते किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि राज्य में करीब 10 मंत्री बनाए जा सकते हैं. वहीं कुछ मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार में सचिन पायलट कैंप के पांच मंत्रियों को जगह मिल सकती है.

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola