ePaper

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव : तीन सीट के लिए चार उम्मीदवार और 13 नामांकन से दिलचस्प हुआ मुकाबला

Updated at : 19 Mar 2020 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान में राज्यसभा चुनाव : तीन सीट के लिए चार उम्मीदवार और 13 नामांकन से दिलचस्प हुआ मुकाबला

rajasthan rajya sabha election : 4 candidates for 3 seats voting on 26 march. जयपुर : राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनावों के लिए मैदान में चार उम्मीदवार हैं. 18 मार्च को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया. इसलिए सभी तीन सीटों पर 26 मार्च को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा. निर्वाचन अधिकारी प्रमिल कुमार माथुर ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनावों के लिए मैदान में चार उम्मीदवार हैं. 18 मार्च को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया. इसलिए सभी तीन सीटों पर 26 मार्च को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा. निर्वाचन अधिकारी प्रमिल कुमार माथुर ने यह जानकारी दी.

माथुर ने बताया कि राज्‍यसभा की तीन सीटों के लिए चार उम्‍मीदवारों की ओर से 13 नामांकन पत्र दाखिल किये गये थे. जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाये गये थे. नाम वापस लेने का समय बीतने के बाद अब मैदान में चार उम्मीदवार बचे हैं.

बीजेपी ने मुकाबले को बनाया दिलचस्प
तीन सीटों के लिए मैदान में चार उम्मीदवारों के होने से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. भाजपा नेताओं ने कहा कि हालांकि विधायक अपनी पार्टियों की ओर से जारी ह्विप से बंधे हैं और क्रॉस वोटिंग की संभावना सीमित है.

कांग्रेस ने केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले सिर्फ राजेंद्र गहलोत को उम्मीदवार बनाया था. हालांकि, पर्चा भरने के अंतिम दिन पार्टी ने ओंकार सिंह लखावत का नामांकन दाखिल कर सबको अचंभित कर दिया.

तीन सीटों के लिए मैदान में चार उम्मीदवारों के होने से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. भाजपा नेताओं ने कहा कि हालांकि विधायक अपनी पार्टियों की ओर से जारी ह्विप से बंधे हैं और क्रॉस वोटिंग की संभावना सीमित है.

कांग्रेस शासित राज्य में तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रस्तावित है. इन सीटों पर वर्तमान में भाजपा के राम नारायण डूडी, विजय गोयल और नारायण लाल पंचारिया सदस्य हैं, जिनका कार्यकाल अगले माह पूरा होने वाला है.

राजस्थान की 10 में 9 सीट पर भाजपा का कब्जा

राजस्थान में राज्यसभा की कुल 10 सीटें हैं. इनमें से नौ भाजपा के पास हैं. कांग्रेस पार्टी के राज्य से केवल एक राज्यसभा सदस्य पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हैं, जिन्हें पिछले वर्ष भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन के बाद खाली हुई सीट पर निर्विरोध चुना गया था. दिसंबर, 2018 में सत्ता में आयी कांग्रेस के 200 सदस्यों वाली विधानसभा में 107 सदस्य हैं और भाजपा के 72 सदस्य हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola