ePaper

Rajasthan Cabinet Reshuffle : गहलोत-पायलट पहुंचे दिल्ली दरबार, राजस्थान में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार ! जानें क्या रहेगा समीकरण

Updated at : 19 Dec 2020 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Cabinet Reshuffle : गहलोत-पायलट पहुंचे दिल्ली दरबार, राजस्थान में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार ! जानें क्या रहेगा समीकरण

Rajasthan Cabinet Expansion ashok gehlot and Sachin pilot : राजस्थान में जल्द ही अशोक गहलोत कैबिनेट की विस्तार हो सकती है. बताया जा रहा है कि नए कैबिनेट विस्तार में करीब 15 मंत्री शपथ ले सकते हैं. हालांकि मंत्रियों के नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है. राजस्थान में पिछले छह महीने से कैबिनेट विस्तार की चर्चाचल रही थी, लेकिन पंचायत चुनाव के कारण यह लगातार टलता रहा.

विज्ञापन

Rajasthan Cabinet Expansion : राजस्थान में जल्द ही अशोक गहलोत कैबिनेट की विस्तार हो सकती है. बताया जा रहा है कि नए कैबिनेट विस्तार में करीब 15 मंत्री शपथ ले सकते हैं. हालांकि मंत्रियों के नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है. राजस्थान में पिछले छह महीने से कैबिनेट विस्तार की चर्चा चल रही थी, लेकिन पंचायत चुनाव के कारण यह लगातार टलता रहा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) दिल्ली पहुंच गए हैं. दोनों नेता हाईकमान से मिलेंगे. माना जा रहा है कि हाईकमान के सामने दोनों नेताओं के मुद्दे को सुलझाया जाएगा. हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद ही कैबिनेट विस्तार किया जाएगा.

माकन का राजस्थान दौरा- बताया जा रहा है कि गहलोत पायलट के दिल्ली दौरे में ही राजस्थान में कैबिनेट विस्तार पर मुहर लगेगी. इसके बाद कांंग्रेस प्रभारी अजय माकन राजस्थान दौरा करेंगे. दौरे के बाद कैबिनेट विस्तार (Cabinet Vistar) की प्रक्रिया शुरू किया जाएगा.

इसे पहले खबर आई थी कि सचिन पायलट संगठन से लेकर सरकार और राजनीतिक नियुक्ति में आधी भागीदारी चाहते हैं. पायलट कैबिनेट में करीब 7-8 मंत्रियों को शामिल कराना चाहते हैं. वहीं संगठन में भी अपने लोगों को शामिल कराना चाहते हैं.

दो साल पूरे- राजस्थान में कांग्रेस सरकार के 2 साल पूरे हो गए हैं. वहीं दोनों साल के पूरा होने पर सरकार ने कार्यक्रम आयोजित किया था. वहीं राजस्थान में सरकार के 2 साल पूरे होने पर सचिन पायलट कैंप ने दूरी बनाकर रखा है.

Also Read: Rajasthan REET Exam 2020 Date, Notification : 31 हजार पदों पर शिक्षक बहाली ! राजस्थान सरकार ने रीट एग्जाम की तारीखों का किया ऐलान, यहां जानिए

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola