Rajasthan Cabinet Expansion : राजस्थान में कैबिनेट विस्तार से पहले जाएगी इन मंत्रियों की कुर्सी ! सीएम अशोक गहलोत ने Ajay Maken को भेजी 'रिपोर्ट'

Rajasthan Cabinet Expansion 2021 date and minister list : राजस्थान में अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार की सियासी अटकलें तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हरी झंडी दिखा सकती है. राजस्थान में लंबे वक्त से कैबिनेट विस्तार रूका हुआ है. वहीं अब खबर आ रही है कि नए मंत्रियों के शपथग्रहण से पहले कई पुराने चेहरे को बाहर किया जा सकता है.
Rajasthan Cabinet Vistar : राजस्थान में अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार की सियासी अटकलें तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हरी झंडी दिखा सकती है. राजस्थान में लंबे वक्त से कैबिनेट विस्तार रूका हुआ है. वहीं अब खबर आ रही है कि नए मंत्रियों के शपथग्रहण से पहले कई पुराने चेहरे को बाहर किया जा सकता है. इनमें कई मंत्रियों के पास बड़े विभाग भी है. हालांकि उनकी रिपोर्ट कार्ड बेहतर नहीं है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अशोक गहलोत (Ashok gehlot CM) कैबिनेट विस्तार से पहले राजस्थान मंत्रिमंडल में से 4-6 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इनमें कई हैवीवेट मंत्री भी है. माना जा रहा है कि नए समीकरण को देखते हुए कांग्रेस (Congress) ने यह फैसला किया है. हालांकि इन मंत्रियों को हटाने के पीछे रिपोर्ट कार्ड को वजह बताया जा रहा है.
सीएम ने प्रभारी महासचिव को भेजी रिपोर्ट – बताया जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत ने प्रभारी महासचिव अजय माकन (Ajay Maken) को सभी मंत्रियों की रिपोर्ट कार्ड भेज दी है. रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी. वहीं कई मंत्रियों को रिवॉर्ड भी मिल सकता है, जिन्हें राज्य से प्रमोट कर कैबिनेट में जगह देने की योजना है.
इन आधारों पर होगी कार्रवाई- कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक जिन मंत्रियों पर गाज गिरेगी. उन्हें इसका आधार बताया जाएगा. पार्टी जनता से संपर्क, मंत्रालय में पकड़ और कामकाज की गति, घोषणा पत्र का क्रियान्वयन-कार्यकर्ताओं का फीडबैक, प्रभार वाले जिलों में नियमित दौरे को आधार बनाकर कार्रवाई करेगी.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




