Rajasthan: जयपुर पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, देंगे जीत का 'मंत्र'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Sep 2023 9:10 AM
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जयपुर पहुंचे हैं. यहां दोनों कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. राजस्थान विधानसभा चुनाव में दोनों नेता कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे.
Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा का चुनाव इसी साल हो रहा है. चुनाव को लेकर सियासी दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में लगे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जयपुर पहुंचे हैं. यहां दोनों कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. विधानसभा चुनाव में उन्हें दोनों नेता जीत का मंत्र देंगे. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यह जानकारी दी है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यह भी बताया की कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन दोपहर 12 बजे शुरू हो सकता है. इस बीच राहुल गांधी सुबह ही जयपुर पहुंच गए.
सीएम अशोक गहलोत ने किया राहुल गांधी का स्वागत
शनिवार को राहुल गांधी जयपुर पहुंचे. जहां पार्टी नेता और प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने उनकी स्वागत किया. राहुल के स्वागत के लिए कांग्रेस कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ-साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत फूल माला पहनाकर किया. बता दें, राहुल गांधी आज दोपहर करीब 12 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
Congress MP Rahul Gandhi arrived in Jaipur, Rajasthan; received by CM Ashok Gehlot and other party leaders.
(Source: AICC) pic.twitter.com/UB4jl7XqPC
— ANI (@ANI) September 23, 2023
प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी कांग्रेस- डोटासरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि यह कार्यक्रम हमें और मजबूती देगा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण से नेताओं और कार्यकर्ताओं को नई जोश और ऊर्जा मिलेगी. उन्होंने कहा कि इससे एक संदेश कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में जाएगा हम फिर सरकार को रिपीट करेंगे.
बीजेपी पर साधा निशाना
डोटासरा ने इस दौरान बीजेपी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने संसद में बहुजन समाज पार्टी सांसद के खिलाफ जो अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था वह लोकतंत्र की परंपराओं को कलंकित करने वाले शब्द थे. उन्होंने कहा कि संसद के नए भवन में इस तरीके की शुरुआत करना यह भाजपा की नीति व उसकी सोच को दर्शाता है.
Also Read: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावः 24 उम्मीदवार.. 42 फीसदी वोटिंग, आज आएंगे नतीजे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










