कोरोना वायरस के संक्रमण से राजस्थान में एक और मौत, संक्रमितों की संख्या 1169 हुई

जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है. इसके साथ ही संक्रमण के 38 नये मामले सामने आने से राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,169 हो गयी है. राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि एमडीएम अस्पताल जोधपुर में भर्ती एक रोगी की बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गयी. 56 वर्षीय यह व्यक्ति 15 अप्रैल को संक्रमित पाया गया था. उसे हृदय संबंधी बीमारी भी थी.
जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है. इसके साथ ही संक्रमण के 38 नये मामले सामने आने से राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,169 हो गयी है. राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि एमडीएम अस्पताल जोधपुर में भर्ती एक रोगी की बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गयी. 56 वर्षीय यह व्यक्ति 15 अप्रैल को संक्रमित पाया गया था. उसे हृदय संबंधी बीमारी भी थी.
Also Read: 21 अप्रैल से राजस्थान में लॉकडाउन में किये जायेंगे ये बदलावअधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायस संक्रमण से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच, शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नये मामले सामने आये. इनमें जयपुर में पांच, जोधपुर में 18, टोंक में छह, कोटा में चार, नागौर में दो, झुंझुनूं एवं झालावाड़ में एक-एक मामला शामिल है.
Today 38 new #COVID19 cases reported today in the state; Jaipur-5,
— ANI (@ANI) April 17, 2020
Jodhpur-18, Jhunjhunu-1, Nagaur-2, Ajmer-1, Tonk-6, Jhalawar-1, Kota-4. The total number of positive cases rises to 1169 now in the state: Rajasthan Health Department
राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,169 हो गयी है. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 55 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है. राज्य भर में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है और कम से कम 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.
Also Read: मात्र 20 पैसे में एक व्यक्ति को सैनिटाइज कर देता है ‘काजरी’ का ‘टनल’, ऐसे करता है कामज्ञात हो कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि 21 अप्रैल से राज्य में योजनाबद्ध तरीके से बदलाव के साथ लॉकडाउन लागू किया जायेगा. उन्होंने कहा है कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों व औद्योगिक क्षेत्रों में 20 अप्रैल के बाद औद्योगिक इकाइयों को शुरू किये जायेंगे. इससे प्रदेश में मौजूद प्रवासी मजदूरों को भी रोजगार मिल सकेगा.
मॉडिफाइड लॉकडाउन के तहत 20 अप्रैल से औद्योगिक इकाइयां शुरू होंगी इससे प्रवासी मजदूर जो अभी यहीं रूके हुए हैं उन्हें काम मिलना शुरू हो जाएगा।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 16, 2020
निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीडिया प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। pic.twitter.com/24iPAKbwV1
श्री गहलोत पिछले दिनों देश भर में लागू लॉकडाउन को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक में ये निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में ऐसे उद्योग, जहां श्रमिकों के लिए कार्य स्थल पर ही रहने की सुविधा उपलब्ध है, उन्हें भी शुरू किया जाये. हालांकि, इनमें बाहर से मजदूरों के आवागमन की अनुमति नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




