संगीत समारोह सह अवार्ड सेरेमनी का आयोजन, कथक प्रस्तुति ने बांधा समां, खूब झूमे दर्शक

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Dec 2022 2:35 PM

विज्ञापन

सुप्रसिद्ध मांड़ गायक पं चिरंजीलाल तंवर की स्मृति में संगीत समारोह और अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया. इस मौके पर मशहूर संगीतकार जोड़ी उस्ताद अली गनी , प्रेरणा श्रीमाली, फारूक आफरीदी, तिलक गीतई, इकराम राजस्थानी और आरडी अग्रवाल को अवार्ड से नवाजा गया.

विज्ञापन

जयपुर: सुप्रसिद्ध मांड गायक पंडित चिरंजीलाल तंवर की स्मृति में संगम- ए मिक्स आफ़ आर्ट एंड कल्चर की ओर से जवाहर कला केन्द्र के रंगायन सभागार में संगीत समारोह और अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया. समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार नन्द भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.

अवार्ड सेरेमनी में चालीस से अधिक फिल्मों और ख्यातनाम गायकों की 50 से अधिक एलबम्स मे लोकप्रिय संगीत देने वाले म्यूजिक डाइरेक्टर और अनतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मांड गायक जोड़ी उस्ताद अली गनी ने अपनी सुमधुर और दिलों को छू लेने वाली सांगीतिक प्रस्तुति दी.

मशहूर शायर मखदूम मोहियुद्दीन की गजल फिर छिड़ी बात फूलों की, रात है या बारात फूलों की, और छाप तिलक सब छीनी रे मो से नैन मिलाई के सुनाकर उपस्थित सुधि श्रोताओं और संगीत रसिकों का मन मोह लिया. उनकी प्रस्तुति के दौरान बार बार
करतल ध्वनि होती रही. इस संगीत जोड़ी ने मांड़ राग से जुड़ी कई मनमोहक रचनाएं भी प्रस्तुत की.

अवार्ड सेरेमनी के दौरान संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से विभूषित संगीतकार उस्ताद अली गनी, जयपुर घराने की कथक नृत्यांगना प्रेरणा श्रीमाली, वरिष्ठ साहित्यकार फारूक आफरीदी, चित्रकार पद्मश्री तिलक गीतई, गीतकार इकराम राजस्थानी और प्रमुख उद्घोषक आरडी अग्रवाल को चिरंजीलाल तंवर अवार्ड से नवाजा गया.

इस मौके पर लखनऊ से कथक नृत्यांगना एमिली घोष ने भी शानदार कथक पेश किया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. समारोह के दौरान पद्मश्री स्व.अर्जुन प्रजापत, स्व. जयकुमार पंवार और स्व. जटाशंकर डांगी को मरणोपरांत सम्मानित किया गया. पंडित चिरंजीलाल तंवर के सुपुत्र और संगम के अध्यक्ष सुनील सिंह ने सभी महानुभावों का स्वागत किया.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola