ePaper

20 अप्रैल से राजस्थान में शुरू होंगे उद्योग व उद्यम, नये दिशा-निर्देश जारी, अशोक गहलोत ने कही यह बात

Updated at : 19 Apr 2020 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
20 अप्रैल से राजस्थान में शुरू होंगे उद्योग व उद्यम, नये दिशा-निर्देश जारी, अशोक गहलोत ने कही यह बात

जयपुर : राजस्थान सरकार ने 20 अप्रैल से संशोधित लॉकडाउन के तहत उद्योग व उद्यमों को शुरू करने के संबंध में नये दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं. ये निर्देश केंद्रीय गृह मंत्रालय के 15 अप्रैल को जारी निर्देशों के क्रम में जारी किया गये हैं.

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान सरकार ने 20 अप्रैल से संशोधित लॉकडाउन के तहत उद्योग व उद्यमों को शुरू करने के संबंध में नये दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं. ये निर्देश केंद्रीय गृह मंत्रालय के 15 अप्रैल को जारी निर्देशों के क्रम में जारी किया गये हैं.

Also Read: Rajasthan Lockdown: कर्फ्यू लागू कराने गये पुलिस दल पर टोंक में हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल, आठ गिरफ्तार

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन दिशा-निर्देशों के अनुसार, ऐसे उद्योग/उद्यम शुरू किये जा सकेंगे, जो कि ग्रामीण क्षेत्र (जो नगर पालिका व नगर निगमों की सीमा के बाहर स्थापित हों) अथवा नगर निगम/नगर पालिका क्षेत्रों में स्थापित औद्योगिक क्षेत्र, निर्यात आधारित इकाइयां अथवा सेज जहां आवागमन नियंत्रित हो तथा उनके फैक्ट्री परिसर या आस-पास श्रमिकों को ठहराने की पर्याप्त व्यवस्था हो.

इन क्षेत्रों में स्थापित उद्योग/उद्यमों को उनके श्रमिकों को (न्यूनतम आवश्यकता के अनुसार) फैक्ट्री परिसर में लाने हेतु एक बार में परिवहन के लिए चिह्नित वाहन को पास देने की व्यवस्था की जायेगी. यह पास रीको औद्योगिक क्षेत्रों में रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा अन्य क्षेत्रों में जीएम (डीआईसी) द्वारा दिये जायेंगे.

Also Read: रामगंज पर covid19 राजनीति, गहलोत ने कहा : माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

इसके लिए आवेदन ऑनलाइन या राजकॉप सिटीजन मोबाइल एप्प पर अथवा ऑफलाइन भी किया जा सकेगा. पहले से चालू अथवा अनुमति प्राप्त उद्योग पूर्व की भांति संचालित रह सकेंगे और उनके पास भी वैध रहेंगे.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बाद उपजे हालात में राज्य सरकार स्वास्थ्य के साथ आर्थिक मोर्चे पर भी लड़ाई लड़ रही है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ी हैं. लोगों के पास रोजगार नहीं है. लॉकडाउन के कारण केंद्र व राज्यों को मिलने वाले राजस्व में भारी कमी आयी है.

Also Read: अशोक गहलोत ने ‘काम के बदले अनाज’ जैसी योजना लाने का केंद्र को दिया सुझाव

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था पर गंभीर कुप्रभाव पड़ा है और उद्योगों को भी काफी नुकसान हुआ है. ऐसे में राज्य सरकार स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक मोर्चे पर भी लड़ाई लड़ रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक हालात सुधारने के लिए मिलकर काम करना होगा.

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केंद्र व राज्यों को मिलकर काम करना होगा. लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया भी चरणबद्ध तरीके से लागू करनी होगी, ताकि आर्थिक गतिविधियों के संचालन के साथ ही संक्रमण का प्रसार रोकने में अभी तक जो सफलता मिली है, उसे बरकरार रखा जा सके.

Also Read: तेजी से राजस्थान में बढ़ रहे कोरोना के मामले, एक दिन में सामने आये 116 नये मामले, सचिन ने सोनिया से की बात

उन्होंने कहा कि उन कोरोना वारियर्स के साथ दुर्व्यवहार निंदनीय है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि टोंक में हुई घटना पर सख्त कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. पूरे प्रदेश में ऐसे प्रकरणों में 191 लोग गिरफ्तार किये गये हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola