राजस्थान में कोरोना के 213 नये मामलों के साथ आंकड़ा पहुंचा 4960, 126 की मौत

Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 May 2020 7:55 AM

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 213 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4960 हो गयी है. एक और कोरोना संक्रमित की मौत हुई है, जिससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 हो गयी है. केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 64 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 मरीजों की मौत हो चुकी है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में मरीज कई अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे. आपको बता दें कि राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.

लगातार चौथे दिन रोजाना 200 से ज्यादा नये मामले

राजस्थान में शनिवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 213 नये मामले सामने आए. राज्य में लगातार चौथे दिन, रोजाना 200 से ज्यादा नये मामले सामने आये हैं. शनिवार को जयपुर में 131, डूंगरपुर में 27, सिरोही में दस, उदयपुर में नौ, अजमेर, जोधपुर व भीलवाड़ा में सात-सात, नागौर व टोंक में तीन-तीन नये मामले आये हैं. समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि जयपुर में नये मामलों में जिला जेल में सामने आए 119 मामले भी हैं. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वैसे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें इरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है. अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है. इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 126 हो गयी है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola