ePaper

Rajasthan की राजधानी जयपुर में दिल्ली जैसा हादसा, बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से 3 की मौत

Updated at : 01 Aug 2024 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
Jaipur basement

Rajasthan News: जयपुर में दिल्ली जैसा हादसा हुआ है. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी दिल्ली जैसा हादसा हुआ है. भारी बारिश की वजह यहां एक बेसमेंट में पानी भरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। देर रात से ही जयपुर में बारिश का दौर जारी है। इसकी वजह से गांधीनगर रेलवे स्टेशन का ट्रैक पानी में डूब गया है। 

जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में हादसा

राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में एक बेसमेंट में बारिश का पानी भर गया. इसमें 3 लोगों की डूबने के कारण मौत हो गई. हालांकि इस दौरान सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम ने एक व्यक्ति को बचा लिया. 

भारी बारिश की वजह से मकान ढहे

तेज और भारी बारिश की वजह से जयपुर के कुछ इलाकों से मकानों के ढहने की खबरें सामने आ रही हैं. वहीं कुछ स्थानों पर सड़क धंस गई है. राजधानी के जामडोली इलाके में बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस और वैन अचानक सड़क धंसने के कारण फंस गई है. हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई. 

भारी बारिश से रेल प्रभावित

तेज बारिश की वजह से जयपुर जंक्शन और गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर जलभराव हो गया है. रेलवे ट्रैक पर पानी भरने की वजह से ट्रेनों के पहिए रोक दिए गए हैं. इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. 

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola