ePaper

Cyclone Yaas: क्या राजस्थान पर पड़ेगा यास तूफान का असर, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा...

Updated at : 24 May 2021 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
Cyclone Yaas: क्या राजस्थान पर पड़ेगा यास तूफान का असर, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा...

Rajasthan Weather Alert, Cyclone Yaas Update: राजस्थान मौसम विभाग ने यास तूफान को लेकर बयान जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में यास का कोई असर नहीं होगा. विभाग की ओर से बताया गया है कि राजस्थान में आने वाले चार दिन में तापमान और अधिक बढ़ेगा. बता दें कि 26 मई को बंगाल और ओडिशा के तटों से यास तूफान टकराने की बात कही जा रही है.

विज्ञापन

राजस्थान मौसम विभाग ने यास तूफान को लेकर बयान जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में यास का कोई असर नहीं होगा. विभाग की ओर से बताया गया है कि राजस्थान में आने वाले चार दिन में तापमान और अधिक बढ़ेगा. बता दें कि 26 मई को बंगाल और ओडिशा के तटों से यास तूफान टकराने की बात कही जा रही है.

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान में अगले चार दिनों में पारा और चढ़ेगा. यानी राजस्थान में लोगों को गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है. वहीं राजस्थान में 25 मई से नौतपा शुरु हो रहा है. रोहिणी नक्षत्र से पहले शुरू होने वाले इस नौतपे में बरसात होने की संभावनाएं कम हो जाती है.

ताउ ते के दौरान हुई थी बारिश- अभी हाल ही में ताउ ते (Tauktae) तूफान गुजरात और महाराष्ट्र के तटों से टकराया था, जिसका राजस्थान (Rajasthan) के कई जिलों में पड़ा था. राज्य में ताउ ते की वजह से लगभग तीन दिन तक बारिश हुई थी. हालांकि इस बार राजस्थान में यास का कोई असर नहीं पड़ने का अनुमान लगाया गया है.

Also Read: Yaas Cyclone Update: बंगाल के तट से 26 को टकरायेगा शक्तिशाली तूफान यास, जानें किस जिले पर पड़ेगा कैसा असर

इन राज्यों पर असर– यास तूफान का असर बिहार के अलावा यूपी और झारखंड में पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल और ओड़िशा में तेज हवाएं चलेंगी. ये हवाएं 25 मई से ही चलने लगेंगी. वहीं दिल्ली, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज से बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

Posted By: Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola