रामगंज पर covid19 राजनीति, गहलोत ने कहा : माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

जयपुर शहर के रामगंज इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण के नित नये मामले सामने आने के बीच विपक्षी भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ नेता माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.
जयपुर : जयपुर शहर के रामगंज इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण के नित नये मामले सामने आने के बीच विपक्षी भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ नेता माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.
Also Read: मात्र 20 पैसे में एक व्यक्ति को सैनिटाइज कर देता है ‘काजरी’ का ‘टनल’, ऐसे करता है काम
दरअसल, जयपुर से भाजपा के सांसद रामचरण बोहरा ने जयपुर में कोरोना संक्रमण की स्थिति को विस्फोटक बताते हुए इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है. गहलोत ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में शुरू में राज्य में अच्छा माहौल बना था, लेकिन अब विपक्ष के कुछ नेता इसे खराब करने का प्रयास कर रहे हैं.
श्री गहलोत ने कहा, ‘दो-तीन दिन से विपक्ष के कुछ नेता माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं. वीडियो जारी कर रहे हैं, व्हाटसएप वगैरह में बहुत ही खतरनाक….’ गहलोत ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि जब हम बार-बार पूरी दुनिया को कह रहे हैं कि राजस्थान वह मॉडल है, जहां तमाम राजनीति दल, नौकरशाही, सामाजिक कार्यकर्ता, आम जनता प्रदेशवासी मिलकर लड़ रहे हैं, इसके बावजूद ऐसी कोई स्थिति बनती है, तो वह दुर्भाग्यपूर्ण होगी.’
Also Read: लॉकडाउन का असर : राजस्थान के अनेक शहरों में हवा की गुणवत्ता में ‘आश्चर्यजनक’ सुधार
श्री बोहरा ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में कहा है, ‘कांग्रेस सरकार जयपुर के रामगंज क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में नाकाम सिद्ध हुई है. कांग्रेस के ही कुछ विधायक लाॉकडाउन व कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में नियमों की धज्जियां उड़ाकर वर्ग विशेष को राजनीतिक संरक्षण देकर संक्रमण को फैलाने का कार्य कर रहे हैं. आज स्थिति यह हो गयी है कि जयपुर परकोटे का एक क्षेत्र कोरोना पीड़ितों का गढ़ बन गया है.’
श्री बोहरा ने कहा कि केंद्र सरकार मामले की गंभीरता को देखते हुए यथोचित कार्रवाई करे. इस पर मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने कहा, ‘केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी से मिलकर ही मुकाबला किया जा सकता है. सभी जाति, सभी धर्मों व वर्गों के लोगों को मिलाकर चलेंगे, तभी जाकर कामयाब हो सकते हैं.’
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह संकट शुरू होते ही अच्छी शुरुआत की और सभी धर्मगुरुओं, राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने कहा, ‘मैं यह भी कहना चाहूंगा आपको कि राजस्थान में हमने शुरुआत अच्छी की थी. अच्छा माहौल बना. अब मैं देख रहा हूं दो-तीन दिन से कुछ माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, हमारी विपक्षी पार्टी के कुछ नेता लोग.’
उधर, बुधवार को चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मुख्य सचेतक महेश जोशी व विधायक रफीक खान व अमीन कागजी ने कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों व पृथकवास केंद्रों का दौरा किया. उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1100 के पार हो चुकी है. इसमें से 476 मामले केवल जयपुर से है. इसमें भी एक बड़ा हिस्सा रामगंज का है. रामगंज के सारे इलाके में कई दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




