Covid19 से राजस्थान में 12 की मौत, 97 नये संक्रमित मरीज मिले

Covid19 in rajasthan जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और लोगों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 89 हो गयी है. इस बीच 97 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 3158 हो गयी है.
जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और लोगों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 89 हो गयी है. इस बीच 97 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 3158 हो गयी है.
Also Read: Lockdown in Rajasthan : नामचीन हस्तियों से लोगों को ऑनलाइन रूबरू करवा रही पुलिस
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में छह और संक्रमितों की मौत हुई. वहीं कोटा और जोधपुर में तीन-तीन रोगियों की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 89 हो गयी है.
केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 50 हो गया है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे.
इस बीच, राज्य में मंगलवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नये मामले आये, जिनमें जोधपुर में 41, जयपुर में 25, चित्तौड़गढ़ तथा कोटा में नौ-नौ, अजमेर में पांच, टोंक और भीलवाड़ा में दो तथा भरतपुर, अलवर, झालावाड़ एवं राजसमंद में एक-एक मामला शामिल है.
इससे राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 3,158 तथा जयपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 1,047 हो गयी है. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है. राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने लॉकडाउन-3 के नियमों का अनेक स्थानों पर पालन नहीं किये जाने पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने प्रदेशवासियों से इन सभी नियमों का पालन करने की अपील की है. मिश्र ने कहा कि देखा गया कि अनेक स्थानों पर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था. यह दुःखद एवं चिंता का विषय है.
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से निबटने के लिए लॉकडाउन के इस चरण में नियमों का पालन अवश्य करें. यह चरण महत्वपूर्ण है. इन दो सप्ताहों में वायरस संक्रमण सबसे ऊपरी हिस्से पर है. राज्यपाल ने लोगों से अनुरोध किया, ‘वे घर पर रहें, सावधानी से रहें और स्वस्थ रहें. इसी में सभी की भलाई है. इसी में सभी का कल्याण है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




