ePaper

Coronavirus Outbreak: राजस्थान का भीलवाड़ा बन गया है भारत का ‘इटली’? 3.5 लाख लोगों की हो चुकी है जांच

Updated at : 25 Mar 2020 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak: राजस्थान का भीलवाड़ा बन गया है भारत का ‘इटली’? 3.5 लाख लोगों की हो चुकी है जांच

Coronavirus Outbreak: bhilwara district of rajasthan has become italy of India?, भीलवाड़ा (राजस्थान) : कोरोना वायरस के चलते राजस्थान के एक जिला की तुलना इटली से हो रही है. इस जिला में अब तक 3.5 लाख लोगों की कोरोना वायरस की जांच हो चुकी है. हालांकि, प्रदेश के मंत्री कह रहे हैं कि स्थिति नियंत्रण में है. इस जिले की तुलना इटली से करने की जरूरत नहीं है. सरकार संक्रमण को रोकने के हरसंभव प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

भीलवाड़ा (राजस्थान) : कोरोना वायरस के चलते राजस्थान के एक जिला की तुलना इटली से हो रही है. इस जिला में अब तक 3.5 लाख लोगों की कोरोना वायरस की जांच हो चुकी है. हालांकि, प्रदेश के मंत्री कह रहे हैं कि स्थिति नियंत्रण में है. इस जिले की तुलना इटली से करने की जरूरत नहीं है. सरकार संक्रमण को रोकने के हरसंभव प्रयास कर रही है.

दरअसल, राजस्थान के टेक्सटाईल कस्बे में एक निजी अस्पताल में तीन चिकित्सकों और नौ नर्सिंग कर्मियों के कोविड-19 (COVID-19) पॉजिटिव पाये जाने के बाद महामारी के खतरे के देखते हुए बड़े स्तर पर लोगों की जांच करायी जा रही है. जिला प्रशासन ने संक्रमण के स्रोत का पता लगाने के लिए जिले में कर्फ्यू लगा दिया है और शहर की सीमाओं को सील कर दिया है.

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा, ‘19 मार्च, 2020 19 से 24 मार्च, 2020 तक 1,075 दलों ने लगभग 70,000 निवासियों का सर्वे किया है. शहर और ग्रामीण इलाकों में रह रहे 3.5 लाख लोगों की जांच की गयी है. भीलवाड़ा में बिना जांच के प्रवेश और निकास निषेध कर दिया गया है. हम संक्रमण को समुदाय में फैलने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘भीलवाड़ा की तुलना इटली से करना गलत है. कृपया किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से दूर रहें.’ स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भी स्थिति से निबटने के लिए वेंटीलेटर, मास्क, सैनिटाइजर की कोई कमी नहीं है. शर्मा ने कहा, ‘निजी अस्पताल के कर्मियों में संक्रमण अस्पताल की गलती के कारण फैला है. संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कई तरह के प्रबंध किये हैं. विभाग बारीकी से निगरानी बनाये हुए है और चिंता की कोई बात नहीं है.’

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 32 कोविड-19 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. सभी का स्वास्थ्य स्थिर है और अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 13 पॉजिटिव मरीजों के सीधे संपर्क में कुल 124 लोग आये हैं, 95 विदेश से वापस लौटे लोगों सहित 2,507 लोग एन्फलूएंजा जैसी बीमारी से पीड़ित पाये गये हैं. 123 लोग घरों में पृथक रह रहे हैं, 38 लोग अस्पताल के पृथक वार्ड में हैं, जबकि 130 लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकसित किये गये सुविधा केंद्र में पृथक रखा गया है.

भीलवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुश्ताक खान ने बताया कि तीन चरणों में जांच होनी है. पहले चरण की जांच दो दिन में पूरी कर ली जायेगी. स्थानीय प्रशासन ने उन क्षेत्रों को चिह्नित कर लिया है, जहां दूसरे चरण की जांच की जानी है. अजमेर जिला कलेक्टर विश्वमोहन शर्मा ने हाल ही में भीलवाड़ा जाने वाले लोगों से सूचना देने की अपील करते हुए उन्हें नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने को कहा है.

राज्य में कोविड-19 के पॉजिटिव पाये गये 32 मरीजों में से 13 भीलवाड़ा में, 6 जयपुर में, 4 झुंझुनूं में, 3 जोधपुर में 2 प्रतापगढ़ में और एक-एक पाली और सीकर में पाया गया है. इसके अलावा इतावली दंपती भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया था. अधिकारिक संख्या के अनुसार, 89 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है. राजस्थान सरकार ने पूरे राज्य में 31 मार्च तक लॉकडाउन किया है और सामुदायिक स्तर पर वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू की है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola