'अरविंद केजरीवाल को मिलना चाहिए झूठ बोलने का तमगा', कांग्रेस ने किया AAP पर पलटवार, कहा- एक वोट नहीं मिलेगा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Jun 2023 8:37 PM

विज्ञापन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के भाषण पर राजस्थान सरकार के मंत्री प्रताप खाचरियावास ने जवाबी हमला किया है. उन्होंने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल को झूठ बोलने का तमगा तो मिलना ही चाहिए.

विज्ञापन

राजस्थान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का नया दौर शुरू हो गया है. राजस्थान में एक रैली के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला किया. अब कांग्रेस की ओर से वार पर पलटवार आ रहा है. कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोलते हैं.

केजरीवाल पर कांग्रेस का पलटवार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के भाषण पर राजस्थान सरकार के मंत्री प्रताप खाचरियावास ने जवाबी हमला किया है. उन्होंने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल को झूठ बोलने का तमगा तो मिलना ही चाहिए. अपनी ईमानदारी की बात तो बहुत करते थे लेकिन 50 करोड़ खर्च कर अपने लिए बनवाए महल के बारे में कुछ नहीं कहते. पूरा देश सवाल कर रहा है, केजरीवाल को इस पर जवाब देना चाहिए . उन्हें राजस्थान में एक भी वोट नहीं मिलेगा.

केजरीवाल ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
गौरतलब है कि राजस्थान में आम आदमी पार्टी की एक रैली में शामिल होने आये दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वसुंधरा राजे की सरकार के दौरान अशोक गहलोत उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते थे. वहीं कांग्रेस की सरकार में जब अशोक गहलोत सीएम बने तो सचिन पायलट ने कई बार उनसे वसुंधरा राजे को गिरफ्तार करने की मांग की, लेकिन सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैं उन्हें गिरफ्तार नहीं करूंगा क्योंकि वह मेरी बहन की तरह हैं.  

AAP राजस्थान की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव  
अपनी रैली के साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपनी पूरी जोर लगाएगी. पार्टी प्रदेश के सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. सीएम केजरीवाल ने कहा कि पार्टी नेता जनाधार बढ़ाने की कोशिश में हैं. गौरतलब है कि इसी साल के अंत में राजस्थान विधानसभा का चुनाव होने वाला है. प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस को चुनाव में आम आदमी पार्टी से भी कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

Also Read: ‘अरविंद केजरीवाल के पायलट बन गये हैं सीएम भगवंत मान’, गुरदासपुर में गरजे अमित शाह, कहा- जनता सिखाएगी सबक

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola