'अरविंद केजरीवाल के पायलट बन गये हैं सीएम भगवंत मान', गुरदासपुर में गरजे अमित शाह, कहा- जनता सिखाएगी सबक
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Jun 2023 4:04 PM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरदासपुर रैली में आदमी पार्टी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया. शाह ने पूछा कि पंजाब में महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह के उनके वादे का क्या हुआ. शाह ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब और हरियाणा के दौरे पर हैं. यहां अमित शाह दो रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. पंजाब के गुरदासपुर की रैली में अमित शाह ने प्रदेश की भगवंत मान सरकार पर जमकर निशाना साधा. केंद्रीय गृह मंत्री पंजाब में आप सरकार पर तंज कसते हुए कहा, भगवंत मान के पास अरविंद केजरीवाल के लिए समय है, पंजाब के लोगों के लिए नहीं. पंजाब के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है. शाह ने कहा कि पंजाब के लोग इसके लिए उन्हें सबक सिखाएंगे.
अरविंद केजरीवाल के ड्राइवर बन गये हैं भगवंत मान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरदासपुर रैली में आदमी पार्टी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया. उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि पंजाब में महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह के उनके वादे का क्या हुआ. शाह ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना सारा समय अरविंद केजरीवाल के साथ घूमने में बिताते हैं.पंजाब के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है. लोग इसके लिए सबक सिखाएंगे. शाह ने कहा कि कभी-कभी मैं यह नहीं समझ पाता कि भगवंत मान सीएम हैं या पायलट.
Punjab | "Bhagwant Mann has time for Arvind Kejriwal but not for the people of Punjab. He has only one work and that is to take Arvind Kejriwal across the country. Sometimes I am unable to understand whether he (Bhagwant Mann) is a CM or a pilot. People of Punjab are feeling… pic.twitter.com/5as53rXUD6
— ANI (@ANI) June 18, 2023
आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
गुरदासपुर की रैली से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है. अमित शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सारे वादे खोखले साबित हुए हैं. भगवंत मान पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा कि पंजाब की व्यवस्था देखने की बयान सीएम मान अरविंद केजरीवाल को भारत का भ्रमण करा रहे. शासन व्यवस्था पर उनका ध्यान नहीं है.
मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र
अपने भाषण में अमित शाह ने बीते नौ सालों में मोदी सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया. शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया है, भारत का मान बढ़ाया है. शाह ने कहा कि कोई पीएम मोदी से ऑटोग्राफ मांगता है तो कोई उनके पैर छूता है. पीएम मोदी के सामने आते ही लोग मोदी-मोदी के नारे लगते हैं. शाह ने कहा कि ये बीजेपी या पीएम मोदी का नहीं बल्कि ये देश का सम्मान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










