ePaper

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 298 नये मामले, 8 लोगों की हुई मौत

Updated at : 01 Jul 2020 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 298 नये मामले, 8 लोगों की हुई मौत

Coronavirus in Rajasthan : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) से बुधवार (1 जुलाई, 2020) को 8 लोगों की मौत हो गयी. इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 421 हो गयी है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 298 नये मामले सामने आये हैं. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 18,312 पहुंच गयी है.

विज्ञापन

Coronavirus in Rajasthan : जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) से बुधवार (1 जुलाई, 2020) को 8 लोगों की मौत हो गयी. इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 421 हो गयी है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 298 नये मामले सामने आये हैं. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 18,312 पहुंच गयी है.

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार (1 जुलाई, 2020) को जयपुर में 3, जोधपुर में 2, सवाई माधोपुर और बाडमेर में 1-1 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई. वहीं, अन्य राज्य के एक रोगी की भी मौत यहां हुई है. पिछले 24 घंटे में 8 लोगों की मौत के साथ राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 421 हो गयी है.

Also Read: बीकानेर और जैसलमेर में सड़क दुर्घटना में 4 की मौत, 6 घायल

उन्होंने बताया कि अकेले जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 163 हो गयी है, जबकि जोधपुर में 51, भरतपुर में 34, कोटा में 23, अजमेर में 18, बीकानेर में 13 और नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. अन्य राज्यों के 28 रोगियों की भी यहां मौत हुई है.

उन्होंने बताया कि बुधवार तक राज्य में संक्रमण के 298 नये मामले सामने आये. इनमें अलवर में 47, जयपुर में 42, पाली में 27, प्रतापगढ़ और जोधपुर में 26- 26, सिरोही में 16, बीकानेर में 13, राजसमंद में 12, सीकर, उदयपु, अजमेर और धौलपुर में 10-10, कोटा और झुंझुनूं में 8-8, चूरू में 7, बाडमेर और श्रीगंगानगर में 5- 5, भरतपुर एवं जैसलमेर और अन्य राज्यों से 3-3, नागौर और दौसा में 2- 2, डूंगरपुर, जालौर और करौली में 1-1 नये मामले शामिल हैं.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के साथ 61 वो लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था. राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.

Posted By : Samir ranjan.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola