Railway News : ड्यूटी के दौरान सो गया स्टेशन मास्टर, पटना-कोटा एक्सप्रेस के साथ हो सकता था बड़ा हादसा

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

railway/ file photo

Railway News : उत्तर प्रदेश में इटावा के पास उदी मोड़ रेलवे स्टेशन में पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन करीब आधे घंटे तक हरी झंडी का इंतजार करती रही. जानें इसके पीछे की वजह

विज्ञापन

Railway News : यूं तो आपने ट्रेन के देर होने की कई वजह सुनी होगी लेकिन एक ऐसी खबर आ रही है जिसकी चर्चा जोरों पर हो रही है. दरअसल, स्टेशन मास्टर के ड्यूटी के दौरान सो जाने की वजह से ट्रेन आधे घंटे तक रुकी रही. जानकारी के अनुसार, घटना उत्तर प्रदेश में इटावा के पास उदी मोड़ रेलवे स्टेशन की है जहां, पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन करीब आधे घंटे तक हरी झंडी का इंतजार करती रही.

रेलवे की ओर से इस घटना को गंभीरता से लिया गया है. रेलवे ने आगरा रेलवे मंडल ने स्टेशन मास्टर को कारण बताओ नोटिस दिया है और कहा है कि आपकी इस लापरवाही की वजह से कोई अप्रिय घटना हो सकती थी. आपको बता दें कि यह स्टेशन आगरा मंडल के अंतर्गत आता है. आगरा रेलवे मंडल की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) प्रशस्ति श्रीवास्तव ने मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमारी ओर से स्टेशन मास्टर को आरोप पत्र जारी किया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है.

लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को जगाने के लिए हॉर्न बजाया

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि उदी मोड़ रेलवे स्टेशन इटावा से पहले आने वाला एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक है. ऐसा इसलिए क्योंकि आगरा के साथ-साथ झांसी से प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेन भी इस स्टेशन से गुजरती हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन के लोको पायलट को स्टेशन मास्टर को जगाने के लिए कई बार हॉर्न बजाने की जरूरत पड़ी, ताकि वह ट्रेन को गुजरने के लिए हरी झंडी दिखा सके.

Read Also : Indian Railways: वैशाली एक्सप्रेस ने एक साल में केवल सहरसा से कमाया 10 करोड़, सीवान दूसरे नंबर पर

स्टेशन मास्टर ने चूक के लिए माफी मांगी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्टेशन मास्टर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. उसने इस चूक के लिए माफी मांगी है. उसकी ओर से सफाई दी गई कि वह स्टेशन पर अकेला था क्योंकि उनके साथ ड्यूटी पर तैनात ‘प्वाइंट्समैन’ पटरी के निरीक्षण के लिए गया था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola