Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत में फिर आया उबाल, जयपुर से पटना तक जानें क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव

Updated:
विज्ञापन
petrol-Diesel Price

petrol-Diesel Price

Petrol-Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतो में उछाल देखने को मिल रहा है. Brent Crude Oil एक बार फिर से 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने की संभावना है. इस बीच, भारतीय तेल वितरक कंपनियों के द्वारा आज के लिए पेट्रोल-डीजल का रेट जारी कर दिया गया है. आइये जानते हैं अपडेट.

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. आज सुबह 7.30 बजे WTI Crude Oil 83.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं. जबकि, Brent Crude Oil 89.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. दूसरी तरफ, मजबूत हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 13 रुपये की तेजी के साथ 6,902 रुपये प्रति बैरल हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 13 रुपये या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,902 रुपये प्रति बैरल हो गया. इसमें 5,263 लॉट के लिए कारोबार हुआ. इस बीच, भारतीय तेल वितरक कंपनियों के द्वारा आज के लिए पेट्रोल-डीजल का रेट जारी कर दिया गया. आज भी तेल की कीमतों में राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, वैट टैक्स में परिवर्तन के कारण कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आइये जानतें है आपके शहर में क्या है भाव?

देश महानगरों में क्या है तेल का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले छह दिनों से स्थिर है. यहां पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.34 रुपये लीटर हो गया है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 97.98 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि, डीजल की कीमतों में 17 पैसे की राहत मिली है. यहां डीजल 92.74 रुपये लीटर बिक रहा है.

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. आज यहां पेट्रोल 35 पैसे चढ़कर 105.53 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. जबकि, डीजल 33 पैसे महंगा होकर 92.37 रुपये लीटर पर बिक रहा है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में काफी दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है. यहां पेट्रोल 104.88 रुपये लीटर और डीजल 90.36 रुपये लीटर बिक रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की लगभग कीमत स्थिर है. यहां पेट्रोल 94.64 रुपये और डीजल 87.75 रुपये लीटर बिक रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में आज लोगों को सस्ते पेट्रोल-डीजल का तोहफा मिला है. यहां पेट्रोल 34 पैसे सस्ता होकर 97.81 रुपये और डीजल 35 पैसे सस्ता होकर 92.56 रुपये लीटर हो गया है.

Also Read: सोने-चांदी की कीमत में आयी बड़ी गिरावट, भाव जानकर झूम उठेंगे आप

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा.वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें.इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola