ePaper

सर्पदंश से नाबालिग बेटे की मौत बर्दाश्त नहीं कर पाई महिला, मौत

Updated at : 27 Apr 2024 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
सर्पदंश से नाबालिग बेटे की मौत बर्दाश्त नहीं कर पाई महिला, मौत

ओडिशा के सुंदरगढ़ की राजगांगपुर तहसील के बुधंबा पंचायत के अंतर्गत ढेंगुरपानी गांव में एक महिला की संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी, जिसके बाद उसके नाबालिग बेटे की सांप के काटने से मौत हो गयी

विज्ञापन

सुंदरगढ़.

ओडिशा के सुंदरगढ़ की राजगांगपुर तहसील के बुधंबा पंचायत के अंतर्गत ढेंगुरपानी गांव में एक महिला की संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी, जिसके बाद उसके नाबालिग बेटे की सांप के काटने से मौत हो गयी. मृतकों की पहचान सुकांति कुजूर और उनके छह वर्षीय बेटे ज्ञानदीप के रूप में की गयी. सूत्रों के मुताबिक, ज्ञानदीप शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहा था, तभी उसे सांप ने काट लिया. स्थानीय लोगों ने उसे राजगांगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लेकिन परिजन उसे वापस गांव ले आये और झाड़-फूंक के जरिए उसके शरीर में जान डालने की कोशिश की.जब ग्रामीण उसे होश में लाने की कोशिश कर रहे थे, तभी लड़के की मां सुकांति ने सीने में दर्द की शिकायत की और बेहोश हो गईं. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने मीडिया को बताया कि अप्राकृतिक मौत के दो मामले दर्ज किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola