Sambalpur News: पत्नी, बहू और चार साल की मासूम पोती की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या, दादा फरार

Sambalpur News: देवगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बहू और पोती की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी.
Sambalpur News: हथौड़े से पीट-पीटकर अपनी पत्नी, बहू और चार साल की मासूम पोती की निर्मम हत्या कर आरोपी दादा फरार हो गया है. इस वारदात ने पूरे देवगढ़ में सनसनी फैला दी है. जानकारी के अनुसार, देवगढ़ जिला के रियामाल ब्लॉक में कुंडहाईगोला थाना अंतर्गत गरियापाली गांव में बीती रात ट्रिपल मर्डर की इस घटना से पूरा इलाका खौफजदा है.
बेटे ने पिता के खिलाफ थाना में दर्ज करायी शिकायत
आरोपी रमेश गरिया (52) ने अपनी पत्नी गुल गरिया (42), बहू लिपि महाकुल (24) और चार साल की पोती इंसानी गरिया की हथौड़े से पीट- पीटकर हत्या कर दी. गुरुवार तड़के बेटे ने कुंडहाईगोला थाना में अपने पिता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. जिसके बाद एसपी अनिल मिश्र की अगुआई में पुलिस और साइंटिफिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. आरोपी रमेश वारदात के बाद फरार हो गया है. उसे ढूंढ़ने के लिए पुलिस की टीम जगह-जगह दबिश दे रही है.
सास-ससुर के बीच झगड़े में बीच-बचाव कर रही थी बहू
आरोपी रमेश और उसकी पत्नी गुल के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. देर रात झगड़ा बढ़ने पर बहू लिपि अपनी चार साल की बेटी इंसानी को गोद में लेकर सास-ससुर के झगड़े को सुलझाने और बीच-बचाव का प्रयास कर रही थी. इसी दौरान आरोपी रमेश ने तैश में आकर हथौड़े से पत्नी गुल, बहू लिपि और पोती इंसानी पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया. बेटा पेशे से हाइवा चालक है और रात करीब 1:00 बजे घर लौटा, तो मां, पत्नी और बेटी की लहूलुहान लाश देखकर स्तब्ध रह गया. घर में पिता भी नहीं मिले. ग्रामीणों के साथ उसने तड़के कुंडहाईगोला थाना जाकर लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




