ePaper

Weather Update: सूखा रहा आषाढ़-सावन, अब भादो की गर्मी में छूट रहा पसीना

Updated at : 01 Sep 2024 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
odisha weather update

Odisha Weather Update

Weather Update: आषाढ़ और सावन में ओडिशा का सुंदरगढ़ जिला लगभग सूखा रहा. अब भादो में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. तेज धूप से पसीने छूट रहे हैं.

विज्ञापन

Weather Update: पश्चिम ओडिशा के अन्य जिलों की भांति सुंदरगढ़ में भी इस वर्ष अब तक कम बारिश हुई है. राज्य में मानसून सक्रिय होने के बाद भी यहां आषाढ़ व श्रावण के महीने में न के बराबर बारिश हुई. अब भादो का महीना भी खत्म होने की ओर अग्रसर है. शुरुआती 5-6 दिन तक बारिश होने के बाद एक बार फिर सूखे जैसी स्थिति बन रही है.

उमस व चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान

उमस व चिपचिपी गर्मी में लोगों को पसीने छूट रहे हैं. पिछले दो-तीन दिनों से शहर में कड़ी धूप निकल रही है. इससे शहर का अधिकतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है. उमस व गर्मी से शहर के लोग बेहाल हो रहे हैं. शुक्रवार को जहां पिछले 48 घंटों के अंदर अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई.

तापमान घटने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं

शनिवार को अधिकतम तापमान में महज एक डिग्री की गिरावट आने के बावजूद ज्यादा राहत नहीं मिली. इसके अलावा शाम में हुई बूंदाबांदी ने उमस व गर्मी को और बढ़ा दिया. बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस था. अधिकतम आर्द्रता 97 तथा न्यूनतम 75 फीसदी थी.

अधिकतम तापमान और आर्द्रता

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम आर्द्रता 96 फीसदी व न्यूनतम 59 फीसदी रही. शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी और यह 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम आर्द्रता 91 फीसदी तथा न्यूनतम 69 फीसदी रही.

Also Read

ओडिशा में अगले चार दिनों में भारी बारिश हो सकती है : मौसम विभाग

बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा में बारिश, 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola