Jharsuguda News: पुल से टकराकर ट्रक पलटा, स्कूटी सवार महिला की दबकर मौत

Jharsuguda News: एनएच-49 पर चुलाई सैन पुल के पास कोयला लदा ट्रक पलटने से स्कूटी सवार एक महिला की दबकर मौत हो गयी है.
Jharsuguda News: रेंगाली थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर चुलाई सैन पुल के पास एक कोयला लदा ट्रक (ओडी 23 क्यू 5416) पलट गया. इसकी चपेट में आने से स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान प्रगति नाथ बतायी गयी है, जो रेंगाली थाना क्षेत्र के भीकमपाली पंचायत अंतर्गत चिलापाली गांव के अशोक नाथ की पुत्री थी. वह स्कूटी (सीजी 13 एओ 7585) से कनकतुरा से घर वापस आ रही थी.
रेंगाली थाना में मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच
रेंगाली थाना प्रभारी समरेंद्र नायक के निर्देश पर चित्रसेन देहेरी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक प्रगति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुटी है. थाना प्रभारी श्री नायक ने बताया कि इस संबंध में रेंगाली थाने में मामला दर्ज किया गया है. इसी तरह की एक अन्य दुर्घटना में लौह अयस्क लदा एक अन्य भारी वाहन महासिंह चौक पर सिंह ढाबा के सामने अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. स्थानीय निवासियों के अनुसार, वाहन चालक प्रकाश बाल-बाल बच गया.
सुंदरगढ़ : बस ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत
तलसरा थाना अंतर्गत तुमुलिया पुल पर एक बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान देव भुवनपुर पंचायत के टांगरजोर गांव निवासी रोहन छत्रिया (23) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, रोहन अपनी बाइक लेकर सबडेगा से घर लौट रहा था, तभी तुमुलिया बंडा पुल पर एक बस (ओडी 16बी 8825) ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी. रोहन बाइक से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक रोहन के पिता देवानंद छत्रिया ने तलसरा थाना में शिकायत दर्ज करायी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




