Sundergarh News : चोरी का 34 टन स्पंज आयरन जब्त, नकदी व वाहन बरामद, पांच गिरफ्तार
Published by : SUNIL KUMAR JSR Updated At : 26 Oct 2025 11:17 PM
पुलिस ने एक ट्रक, एक ट्रैक्टर, एक बोलेरो और एक मोटर साइकिल जब्त की है. तीन मोबाइल और नकद 1,75,500 रुपये भी जब्त किये गये हैं.
Sundergarh News : सुंदरगढ़ एसपी के निर्देश पर बिरमित्रपुर पुलिस ने रविवार को कालोसरिया गांव में चोरी के 34 टन स्पंज आयरन बरामद किया. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सिमडेगा के विकी बड़ाइक, अनूप खलखो, कालोसरिया के कुआरमुंडा के मनु राय, सरायकेला के सुनील सिंह शामिल हैं. इस कार्रवाई में पुलिस ने एक ट्रक, एक ट्रैक्टर, एक बोलेरो और एक मोटर साइकिल जब्त की है. इसके अलावा तीन मोबाइल और नकद 1,75,500 रुपये भी जब्त किये गये हैं. जब्त स्पंज आयरन की कीमत 7 लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद आइआइसी राम प्रसाद नाग ने छापा मारकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया.¹
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










