Jharsuguda News: लैयकेरा डकैती मामले में नौ आरोपियों को किया गिरफ्तार, सोना-चांदी के आभूषण, नकद रुपये बरामद

Updated:
विज्ञापन
Jharsuguda News: लैयकेरा डकैती मामले में नौ आरोपियों को किया गिरफ्तार, सोना-चांदी के आभूषण, नकद रुपये बरामद

Jharsuguda News: लैयकेरा में डकैती की वारदात का पुलिस ने 72 घंटों में उद्भेदन करते हुए कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तारा किया है.

विज्ञापन

Jharsuguda News: झारसुगुड़ा पुलिस ने ऑपरेशन ‘नेत्र’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए लैयकेरा थाना क्षेत्र के तालमुंडा गांव में हुई डकैती की घटना का 72 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से बड़ी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण, नकद रुपये और एक एसयूवी बरामद किया है.

तीन मार्च की रात हुई थी वारदात

जिला पुलिस मुख्यालय में शनिवार अपराह्न एक संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र ने बताया कि तीन मार्च की देर रात तालमुंडा इलाके में डकैती की घटना हुई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने पूरे गिरोह को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों में संबलपुर क्षेत्र के दीपक खड़िया (25), अशोक खड़िया (20), आकाश साहू (24), अजय मुंडा (19), धनंजय खड़िया (47), बाबलू बराभैया (22) तथा रेंगाली-लैयकेरा क्षेत्र के भोला नायक (25), विशाल उरांव (27) और विश्वजीत पसायत (27) शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, चूड़ियां सहित चांदी के आभूषण, 1,43,803 रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, 1916 का एक प्राचीन चांदी का सिक्का, चाकू, बेसबॉल बैट तथा डकैती में इस्तेमाल बोलेरो जब्त किया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन ‘नेत्र’ के तहत अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच जारी है.

सुंदरगढ़ : बड़गांव में 13 बम और गोला-बारूद जब्त, एक गिरफ्तार

सुंदरगढ़ जिले के बड़गांव थाना अंतर्गत धुमागड़ा गांव के एक वृद्ध व्यक्ति के पास से पुलिस ने 13 जिंदा बम और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, बड़गांव थाना के आइआइसी महेंद्र कुमार साहू को सूत्रों से सूचना मिली कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने पास बम रखा है. इसके आधार पर श्री साहू ने एएसआइ विजय कुमार कर, एएसआइ टीके बेहेरा के साथ मिलकर शनिवार की सुबह 11 बजे धुमागड़ा गांव के 65 वर्षीय व्यक्ति के पास से उस समय यह बम बरामद किया, जब वह इसे लेकर जंगल में जा रहा था. जांच के दौरान उसके पास से 13 जिंदा बम, 200 ग्राम बारूद, 12 सुतली बम मिले. पुलिस ने खाटू खुलेई नामक इस आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कांड संख्या 86 के तहत मामला दर्ज किया है. संदेह है कि उसने जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बम बनाये थे.

विज्ञापन
Bipin Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola