ePaper

Bhubaneswar News: ओडिशा से आठ लाख टन धान खरीदेगा केंद्र: मोहन माझी

Updated at : 19 Jan 2026 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
Bhubaneswar News: ओडिशा से आठ लाख टन धान खरीदेगा केंद्र: मोहन माझी

Bhubaneswar News: कालाहांडी में मुख्यमंत्री ने 891 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

विज्ञापन

Bhubaneswar News: ओडिशा में धान की खरीद में कथित कुप्रबंधन को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि केंद्र सरकार आठ लाख टन धान खरीदने पर सहमत हो गई है, जिससे अब उनकी सरकार किसानों की फसल खरीदने की व्यवस्था कर रही है. कालाहांडी जिले के मुख्यालय भवानीपटना में रविवार शाम एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सूखाग्रस्त इलाकों में सिंचाई सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए 891 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया. माझी ने जिले में 193.36 करोड़ रुपये की 971 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 698.3 करोड़ रुपये की 2,641 परियोजनाओं की आधारशिला रखी.

कालाहांडी घूमुरा महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ने कालाहांडी घूमुरा महोत्सव-2026 का भी उद्घाटन किया. कार्यक्रम में माझी ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं से कालाहांडी और उसके किसानों का और अधिक विकास होगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 3,325 करोड़ रुपये के निवेश से उतेई रावल सिंचाई परियोजना को अस्तित्व में लाने की योजना बना रही है और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद जल्द ही काम शुरू हो जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ओडिशा से आठ लाख मीट्रिक टन धान लेने पर सहमत हो गई है. इसलिए, राज्य सरकार किसानों से धान इकट्ठा करने की व्यवस्था कर रही है. माझी ने कहा कि जिले में बेलगाम अंतर-नदी जलाशय परियोजना पर काम जल्द ही शुरू होगा, जबकि संदुल बैराज का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा. उन्होंने कालाहांडी और नबरंगपुर के बीच के क्षेत्र को कपास उत्पादन क्लस्टर में परिवर्तित किए जाने की भी घोषणा की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घुमुरा 2026 के लिए विशेष स्मृति चिह्न ‘कलाझरन’ का अनावरण किया.

सरकार के मुखपत्र ”प्रगति प्रभा” का किया अनावरण

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित राज्य सरकार के मुखपत्र ”प्रगति प्रभा” का अनावरण किया है. राज्य सरकार के विकास कार्यों और प्रमुख पहलों के बारे में जानकारी प्रसारित करने वाले इस मुखपत्र का विमोचन माझी ने रविवार को अपने आधिकारिक आवास पर किया. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रभारी मुख्यमंत्री ने पत्रिका की शुरुआत के लिए अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि यह राज्य की परिवर्तनकारी यात्रा को दस्तावेज स्वरूप प्रदान करेगी. इस अवसर पर माझी ने झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर गांव के युवा किसान हृदयानंद बिशी को भी सम्मानित किया. उनकी प्रेरणादायक कहानी ”प्रगति प्रभा” के पहले संस्करण में प्रमुखता से प्रस्तुत की गई है. इसमें बताया गया है कि मैकेनिकल इंजीनियर बिशी ने कृषि क्षेत्र में अपना करियर चुना और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर ”लखपति किसान” (प्रति वर्ष 10 लाख रुपये से अधिक कमाई वाले किसान) बन गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola