Rourkela News: राउरकेला एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं जल्द बहाल नहीं हुईं, तो करेंगे आंदोलन : कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन
Rourkela News: राउरकेला एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं जल्द बहाल नहीं हुईं, तो करेंगे आंदोलन : कांग्रेस

Rourkela News: जिला कांग्रेस कमेटी ने राउरकेला एयरपोर्ट से जल्द विमान सेवाएं बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Rourkela News: राउरकेला हवाई अड्डे से उड़ान सेवाएं एक महीने से अधिक समय से बंद हैं. इसे जल्द से जल्द पुन: शुरू किया जाये. अगर ऐसा नहीं होता है, जो जिला कांग्रेस कमेटी आंदोलन करेगी. जिला कांग्रेस भवन में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र दास ने यह बातें कही.

राउरकेला हवाई अड्डे की अनदेखी पर जतायी नाराजगी

ज्ञानेंद्र दास ने कहा कि बुनियादी ढांचा होने के बावजूद राउरकेला हवाई अड्डे की अनदेखी की जा रही है. राउरकेला के लोग लंबे समय से राउरकेला हवाई अड्डे के विस्तार और बेहतर गुणवत्ता वाली उड़ान सेवाओं की मांग कर रहे हैं और विभिन्न समय पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और केंद्र और राज्य सरकारों ने इसे जायज माना है और मांगों को पूरा करने का वादा किया. लेकिन विडंबना यह है कि इस वादे के बजाय, राउरकेला के लोगों को केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा धोखा दिया गया है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने दुख और पीड़ा के बारे में मुंह बंद कर लिया है. बसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि राउरकेला से उड़ान सेवा एक महीने से अधिक समय से बंद है, वहीं राज्य सरकार के प्रोत्साहन से स्टार एयर लाइन नामक एक कंपनी ने घोषणा की है कि वह झारसुगुड़ा से देश के विभिन्न हिस्सों में नयी उड़ान सेवाएं प्रदान करेगी. घोषणा को बढ़ावा देने के लिए राउरकेला में विभिन्न स्थानों पर विज्ञापन होर्डिंग्स लगाये जा रहे हैं. राउरकेला में सरकार द्वारा लगाया गया विज्ञापन राउरकेला के निवासियों के घावों पर नमक की तरह है. लिहाजा प्रशासन इन होर्डिंग्स को हटाये.

26 को ज्ञापन सौंप कर मुख्यमंत्री को वादों की दिलायेंगे याद

ज्ञानेंद्र दास ने कहा कि जब झारसुगुड़ा से बेंगलुरु और भुवनेश्वर जाने वाले 60% से अधिक यात्री राउरकेला से हैं, तो उन्हें राउरकेला से उड़ान सेवा क्यों नहीं मिलेगी? राउरकेला को केवल एक स्मार्ट शहर घोषित किया गया है, लेकिन हमारा शहर किसी भी क्षेत्र में स्मार्ट नहीं बना है केंद्र और राज्य दोनों की डबल इंजन वाली सरकार राउरकेला के साथ सौतेला रवैया क्यों रखती हैं? स्थानीय जनप्रतिनिधि चुप क्यों हैं? हमारे शहर के नेता, जो सरकारी दल में हैं, इतने लाचार क्यों हैं? क्या हमारे राउरकेला हवाई अड्डे के विस्तार को रोकने की कोई तो साजिश नहीं है. उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को राउरकेला जिला कांग्रेस कमेटी राउरकेला के अतिरिक्त जिलापाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपेगी. मुख्यमंत्री को राउरकेला के लोगों से किये गये वादे को याद दिलाने का प्रयास कांग्रेस करेगी. वहीं जिला कांग्रेस इस मांग को लेकर राउरकेला में अपना आंदोलन तेज करेगी. इसमें सहयोग के लिए शहर के विभिन्न सामाजिक व समाजसेवी संगठनों और जागरूक नागरिकों व बुद्धिजीवियों से अपील करेगी. मौके पर संतोष कुमार बिस्वाल, वरिष्ठ नेता साबिर हुसैन, निहार दास, ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ दास, नवाब अख्तर और युवा नेता इस्तेहार मोहम्मद प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bipin Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola